Search KhabarFast

Press ESC to close

Blue Moon: आज दिखेगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें शाम को किस समय नजर आएगा खास नजारा

Blue Moon: आज दिखेगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें शाम को किस समय नजर आएगा खास नजारा

Blue Moon: आज 31 मई 2026 की शाम आसमान में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस घटना को ब्लू मून कहा जाता है। खगोल विज्ञान में ब्लू मून एक दुर्लभ घटना मानी जाती है और इसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। हालांकि नाम ब्लू मून है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि चांद का रंग नीला दिखाई देगा। जब किसी एक कैलेंडर महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। मई 2026 में पहली पूर्णिमा 1 मई को हुई थी और दूसरी पूर्णिमा 31 मई को पड़ रही है। इसी कारण आज का चांद ब्लू मून कहलाएगा।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस बार ब्लू मून को माइक्रो मून भी कहा जा रहा है। इसका कारण यह है कि पूर्णिमा के समय चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से अपेक्षाकृत अधिक दूर होगा। इसलिए यह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में थोड़ा छोटा दिखाई दे सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आज शाम चांद का रंग नारंगी या हल्का लाल दिखाई दे सकता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। जब चंद्रमा क्षितिज के पास होता है, तो उसकी रोशनी को पृथ्वी के वायुमंडल की मोटी परत से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान नीली रोशनी बिखर जाती है और लाल तथा नारंगी रंग की किरणें हमारी आंखों तक पहुंचती हैं। इसी वजह से चांद का रंग बदलता हुआ नजर आता है।

क्या है इसे देखने का समय?

कई लोगों को चांद सामान्य से बड़ा भी दिखाई दे सकता है। वैज्ञानिक इसे आंखों का भ्रम या ऑप्टिकल इल्यूजन बताते हैं। जब चांद पेड़ों, इमारतों या पहाड़ों के पास दिखाई देता है, तो वह हमें वास्तविक आकार से बड़ा लगता है। भारत में इस खगोलीय घटना को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के बाद शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच माना जा रहा है। इसे देखने के लिए किसी दूरबीन या विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है। लोग अपने घर की छत या किसी खुले स्थान से इसे आसानी से देख सकते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना, मंत्र जाप, ध्यान और दान-पुण्य करना लाभकारी माना जाता है।

Also read: Horoscope Today 31 May 2026, Aaj Ka Rashifal: मई के आखिरी दिन कैरा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन, यहां पढ़ें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today, 20 July 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार के दिन मेष-वृषभ-कर्क समेत इन राशियों को मिलेगी खुशियों की चाबी, यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today, 20 July 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 20 जुलाई 2026 सोमवार का दिन है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में कुछ बदलाव होने की संभावना है। जिस वजह से कुछ राशियों को बड़ा फायदा होने के आसार नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ जातकों को अपने काम में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Horoscope Today 21 July 2026, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार क सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहने वाला है आपका दैनिक राशिफल

Horoscope Today 21 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज 21 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और उन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को लेन-देन और फैसले लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा और अपनी सोच व व्यवहार में संतुलन बनाए रखना होगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

30 जुलाई से शुरु हो रहा सावन का पावन महीना, सोमवार व्रत से लेकर रक्षाबंधन तक...यहां जानें सभी त्योहारों की तारीखें

Sawan Ka Mahina: इस साल 30 जुलाई गुरुवार से सावन का पावन महीना शुरु हो रहा है। ये महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनका आर्शीवाद पाने के लिए सावन के महीने के हर सोमवार को व्रत रखते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast