सोनू सूद की पत्नी का हुआ रोड एक्सीडेंट, हाइवे पर ट्रक ने मारी टक्कर

सोनू सूद की पत्नी का हुआ रोड एक्सीडेंट, हाइवे पर ट्रक ने मारी टक्कर

Sonu Sood Wife Accident: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्टर की पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट हो गया है। वह मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। वहीं, अब अभिनेता सोनू सूद ने अपनी पत्नी की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 24 मार्च को नागपुर में अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का कार एक्सीडेंट हो गया। सोनाली अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। लेकिन अचानक उनकी कार एक ट्रक से टकराई। लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

वहीं, इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है। फिलहाल, सोनाली नागपुर में है और उनका इलाज चल रहा है।

पत्नी के एक्सीडेंट पर क्या बोले सोनू सूद?

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सोनू सूद ने बताया 'अब उनकी पत्नी सोनाली ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।'

बता दें, साल 1996 में सोनू और सोनाली ने शादी की थी। सोनू की पत्नी सोनाली पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। कपल के दो बेटे हैं, जिनके नाम अयान और इशांत हैं।

Leave a comment