
Entertainment: फिल्म OMG 2 का टीजर आज मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया है। जिसमें अक्षय कुमार को शिव के किरदार में देखा जा रहा है। बता दें कि फिल्म से अक्षय कुमार के लुक ने पहले ही सनसनी मचा दी हैऔर अब टीजर के रिलीज ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीचर साझा किया है। यह 2012की फिल्म OMG- Oh My God का सीक्वल है।
टीजर में अक्षय कुमार की दमदार एंट्री
टीजर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का पावरफुल अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। पंकज कहते है ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल, और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है।
अक्षय कुमार के सिर जटाएं आई नजर
इसके बाद टीजर में अक्षय कुमार की दमदार एंट्री होती है जो नदी से निकलते हुए दिखाई देते हैं। टीजर में अक्षय की भगवान भोलननाथ की तरह जटाएं नजर आ रही हैं। इसके बाद अक्षय की आवाज सुनाई देती है रख विश्वास तू है शिव का दास।
Leave a comment