पेरेंट्स बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ, इस खास अंदाज में दी गुड न्यूज की जानकारी

पेरेंट्स बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ, इस खास अंदाज में दी गुड न्यूज की जानकारी

Kiara Advani Pregnancy: 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं। दरअसल, कपल ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज के सामने आते ही उनके फैंस भी काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

दरअसल, कपल ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाब पोस्ट शेयर किया है। फोटो में दोनों के हाथों में बच्चे के जुराब नजर आ रहे है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने लिखा 'हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द ही हमारे बीच आ रहा है।' कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी कपल को बधाई दी हैं।

फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे

कियारा और सिद्धार्थ की पोस्ट पर फैंस भरभर के कमेंट्स कर रहे हैं। उनके फैंस इस गुड न्यूज से बहुत खुश हैं। फैंस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी नई जिंदगी की कामना कर रहे हैं।

शादी को पूरे हुए 2 साल

बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। उनकी शादी ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं। उनकी शादी की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हुई थीं।

Leave a comment