इस साल का Oscar Award भारतवासियों के लिए क्यों है खास? जानें इसकी वजह

इस साल का Oscar Award भारतवासियों के लिए क्यों है खास? जानें इसकी वजह

Oscar Award History:फिल्म इंडस्ट्री में ऑस्कर अवॉर्ड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस साल 95वें ऑस्कर अवॉर्ड मिलने जा रहा है। अब ऑस्कर अवॉर्ड किस फिल्म को मिलेगा इसके बारे में तो कुछ कह नहीं सकते, लेकिन भारतवासियों की नजरें सबसे ज्यादा इस अवॉर्ड पर टिकी हुई हैं। इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड बेहद खास होने वाला है।

बता दें कि एस एस राजामौली की ‘आर आर आर’ (RRR) का ‘नाटू नाटू’ गाना बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। अवॉर्ड फंक्शन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। बस देर इसके अनाउंसमेंट की है। ऑस्कर अवॉर्ड हिंदुस्तान की झोली में आएगा या नहीं, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वहीं आपको इस अवॉर्ड के इतिहास के बारे में बताते है।

क्या है ऑस्कर अवॉर्ड का इतिहास?

ऑस्कर अकादमी पुरस्कार को ही ऑस्कर अवॉर्ड्स के नाम से जाना जाता है। ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और सम्मानित अवॉर्ड है।  इसे अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस, सिनेमा जगत से जुड़े डायरेक्टर्स, एक्टर और राइटर्स को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित करती है।

इन अवॉर्ड्स को 1927में उस समय के मोशन पि‍क्चर्स इंडस्ट्री के 36लोगों ने शुरू किया था। 1927की शुरुआत में एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर और उनके तीन गेस्ट्स एक्टर कॉनरेड नागेल, डायरेक्टर फ्रेड निबलो और प्रोड्यूसर फीड बीटसोन ने पूरे फि‍ल्म उद्योग को फायदा देने के लिए संगठन बनाने की योजना बनाई। उन्होंने फि‍ल्म क्रि‍एटि‍व कामों से जुड़े लोगों के सामने ये प्रस्ताव रखने का प्लान किया।

कब मिला पहला अवॉर्ड

सबसे पहला एकेडमी अवार्ड्स समारोह हॉलीवुड रूजवेल्टू होटल में हुआ था। 16मई 1929को होटल के ब्लॉसम रूम हुए डिनर में 270लोग शामिल हुए थे. ये एक पेड इवेंट था जिसका टिकट 5डॉलर का था। 1929में दिये गए ये अवॉर्ड 1927-1928तक बनी फिल्मों से जुड़े 15लोगों को दि‍ए गए थे।

किन फिल्मों को मिलता है ऑस्कर

वो मोशन फिल्म जो अमेरिका के 6मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों लॉस एंजिल्स,  न्यूयॉर्क, शिकागो, इलिनोयस,  मियामी, फ्लोरिडा और अटलांटा, जॉर्जिया, में से कहीं भी एक जगह कमर्शियल सिनेमाघरों में दिखाई गई हो। फिल्म 40मिनट से ज्यादा बड़ी होनी चाहिए।

Leave a comment