कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की धूम, रॉबर्ट डी नीरो को पाम डी’ओर सम्मान

कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की धूम, रॉबर्ट डी नीरो को  पाम डी’ओर सम्मान

 Cannes 2025: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल ने अपनी शुरुआत कर दी है। 24 मई तक चलने वाले  कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में इस बार भारतीय सिनेमा ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है। हर साल की तरह इस साल भी यह फेस्टिवल फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित किया जा रहा है, जहां दुनिया भर के फिल्म निर्माता, अभिनेता और सिनेमा प्रेमी एकत्रित होते हैं। इस बार फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा ने धमाल मचा कर रख दिया हैं, जिसमें कई भारतीय फिल्में और अभिनेता भी मौजूद रहे।
 
 
भारतीय सिनेमा की इस धूम के पीछे कई कारण हैं। एक तो यह है कि भारतीय फिल्में और अभिनेता विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। दूसरा, भारतीय सिनेमा की विविधता और प्रतिभा को पूरे विश्व में मान्यता मिल रही है। इस फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की उपस्थिति से भारतीय फिल्म उद्योग को गर्व है।
 
रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी की अदा
उर्वशी रौतेला ने अपनी फिल्म के प्रचार के लिए कान्स में शिरकत की और अपने अनोखे फैशन सेंस से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।  इस मौके पर उन्होंने मल्टि कलर्ड ऑफ शोल्डर गाउन पहना। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने  साथ में क्रिस्टल पैरेट क्लच कैरी किया। उनका यह लुक काफी ज्यादा सुर्खियों  में रहा। बता दें उर्वशी के क्लच की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
 
पायल कपाड़िया बनीं ज्यूरी मेंबर
पायल कपाड़िया, एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं । इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बतौर ज्यूरी पैनल के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक और आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया। साथ ही पायल ने कहा, ‘हमारी फिल्म का कान में आना और उसे मान्यता मिलना और प्रेस द्वारा इसके बारे में लिखना, फिल्म को बाहर लाने में हमारी मदद करता है। भारत में डिस्ट्रीब्यूशन में भी इससे मदद मिली। इसलिए, मैं सच में आभारी हूं।
रॉबर्ट डी नीरो को पाम डी'ओर सम्मान
फेस्टिवल के दौरान, प्रसिद्ध अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो को पाम डी'ओर सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके सिनेमा में योगदान के लिए दिया गया है। रॉबर्ट डी नीरो को यह अवॉर्ड हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने लाइफटाइम अचीवमेंट के तौर पर दिया। अवॉर्ड के मिलने पर इवेंट में उपस्थित सभी लोगों ने रॉबर्ट डी नीरो के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।
 
भारतीय फिल्मों की उपस्थिति
कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्में भी प्रदर्शित की जा रही हैं। इनमें "होमबाउंड", "तन्वी: द ग्रेट" और "अरण्येर दिन रात्री" शामिल हैं। ये फिल्में भारतीय सिनेमा की विविधता और प्रतिभा को प्रदर्शित करती हैं।कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सिनेमा की धूम से पता चलता है कि भारतीय फिल्में और अभिनेता विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इस फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की उपस्थिति से भारतीय फिल्म उद्योग को गर्व है।

Leave a comment