
Restaurant On The Wheel : अगर आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रहे हैं और वहां रेलवे स्टेशन पर आपको भूख लग जाए तो फिर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब यहां बिना टिकट ट्रेन में बैठ कर आप न सिर्फ भोजन कर सकते हैं, बल्कि घंटों WIFI और अन्य सुविधाओं का आनंद ले कर अपना वक्त भी बिता सकते हैं. बता दें कि, रेलवे ने बनारस स्टेशन परिसर में कबाड़ से रेस्टोरेंट ऑन व्हील बनाया है जिसका शुभारम्भ कर दिया गया है. रेलवे के अधिकारियों ने आज यानी 20 मई को इसे विधिवत शुरू कर दिया है और यह प्रयोग के तौर पर किया गया है. अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो कबाड़ हो चुकी ट्रेनों को सभी स्टेशनों पर पुरानी पटरियों पर फिर से लाया जाएगा और उसे रेस्टोरेंट बनाकर उससे भी राजस्व प्राप्त किया जाएगा.
रेलवे के कबाड़ से बना रेस्टोरेंट
बता दें कि, छपरा से बनारस के बीच ये एक इकलौता ऐसा रेस्टोरेंट होगा जो रेलवे के कबाड़ से बनाया गया है. छपरा से बनारस जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा जो छपरा सहित अन्य मार्गों से होकर बनारस आते हैं और यहां लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करते है. रेस्टोरेंट ऑन व्हील की शुरुआत रेल राजस्व को बढ़ाने के लिए की गई है.
Leave a comment