Lok Sabha Elections 2024: बिहार में फाइनल हुआ NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में फाइनल हुआ NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में NDAऔर उसके घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। BJPमहासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत जेडीयू से संजय झा और एलजेपी (आर) से राजू तिवारी सीट बंटवारे का ऐलान कर रहे हैं। BJPराज्य में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JDU16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि चिराग पासवान की RLSP 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी RLJDएक सीट पर और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हम पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

NDA गठबंधन एकसाथ होकर चुनाव लड़ेगा -विनोद तावड़े

सीटों का ऐलान करते हुए BJPमहासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि NDAगठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। NDAके सभी दल अपनी पूरी ताकत लगाएंगे और बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में तीन पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ी थीं और इस बार पांच पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी। हम 2024 में 40 की 40 सीटें जीतने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

वहीं, जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि हम पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और तावड़े जी को धन्यवाद देते हैं। बिहार में सीट शेयरिंग डील फाइनल हो गई है। फिलहाल यह एकतरफा चुनाव है। डबल इंजन सरकार से लोगों को उम्मीदें हैं। एलजेपी के आरके राजू तिवारी ने कहा कि हम इस चुनाव में 40 की 40 सीटें जीतेंगे। हमें 5 सीटें मिली हैं।

BJPइन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सूर, सासाराम

JDU के खाते में आई ये सीटें

वामिकी नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानबाद और शिवहर

चिराग पासवान 5सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

गया सीट पर जीतन राम मांझी की पार्टी चुनाव लड़ेगी।

इसी तरह उपेंद्र कुशावाहा की पार्टी भी बची हुई सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a comment