Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Elections: बिजली...पानी...महिलाओं से लेकर धार्मिक स्थलों को मिलेगी बड़ी सौगात, AAP और कांग्रेस के बाद BJP कर सकती है बड़े ऐलान

Delhi Elections: बिजली...पानी...महिलाओं से लेकर धार्मिक स्थलों को मिलेगी बड़ी सौगात, AAP और कांग्रेस के बाद BJP कर सकती है बड़े ऐलान

Delhi Elections: दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होंगे। सभी प्रमुख पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली देने का ऐलान करने की योजना बनाई है।

खबरों के मुताबिक, बीजेपी दिल्लीवासियों को 300यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर सकती है। इसके अलावा, पार्टी मंदिरों और गुरुद्वारों को भी 500यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना बना रही है। बीजेपी महिलाओं के लिए 'लाडली बहन योजना' जैसी कोई नई योजना भी ला सकती है। इसके साथ ही, पार्टी पाइपलाइन से मुफ्त पानी देने का भी वादा कर सकती है।

AAP ने भी किए बड़े चुनावी वादे

चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) भी कई चुनावी वादे कर रही है। पिछले एक महीने से पार्टी महिलाओं, बुजुर्गों, ऑटो ड्राइवरों और पुजारियों के लिए योजनाओं का ऐलान कर रही है। इनमें संजीवनी स्कीम से लेकर महिलाओं को 2100रुपये तक, ऑटो ड्राइवरों के लिए दस लाख रुपये का बीमा और पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18हजार रुपये के वेतन का वादा किया गया है।

कांग्रेस का 'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान

कांग्रेस ने भी अपनी योजना का ऐलान किया है। पार्टी ने महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी योजना' का वादा किया है। यह योजना कर्नाटका की गृह लक्ष्मी योजना के तर्ज पर होगी। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में सत्ता में आने पर वे इस योजना को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लागू करेंगे।

इन चुनावी घोषणाओं से यह साफ है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां दिल्लीवासियों को आकर्षक योजनाओं से लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर विवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के एक दिन बाद देश की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे।

HARYANA NEWS: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकली मां की सड़क हादसे में मौत

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ में स्थित मकेश कॉलोनी में उस वक्त खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी के कार्ड बांटने निकली एक मां सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिल्ली मेट्रो फेज-4 का निरीक्षण, सीएम रेखा गुप्ता ने आर.के. आश्रम मार्ग स्टेशन के काम की समीक्षा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मेट्रो फेज-4 के तहत बन रहे आर.के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें