Search KhabarFast

Press ESC to close

महिला आरक्षण बिल पर विवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

महिला आरक्षण बिल पर विवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

Women Reservation Bill Controversy: महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के एक दिन बाद देश की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस संबोधन में वे महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी बात रख सकते हैं। जानकारी के अनुसार, आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया और इस तरह उन्होंने महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया है। प्रधानमंत्री ने इस रवैये को एक बड़ी गलती बताया।

पीएम ने बैठक में कही थी ये बात

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने बैठक में यह भी कहा कि विपक्ष इस समय अपनी स्थिति को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है, जबकि असल में उसने देश की महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण पहल का विरोध किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस संदेश को देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष की सोच महिलाओं के प्रति सकारात्मक नहीं है।

प्रधानमंत्री ने दी चेतावनी

कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि विपक्ष के इस रुख के कारण उन्हें भविष्य में राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जनता इस तरह के फैसलों को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। सरकार का कहना है कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जबकि विपक्ष ने इसे लेकर कई सवाल उठाए हैं।

अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के आज रात होने वाले संबोधन पर टिकी हैं, जिसमें वे देश के सामने सरकार का पक्ष रख सकते हैं और आने वाले समय की दिशा भी स्पष्ट कर सकते हैं।

Also read: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरा, पक्ष में 298 तो विपक्ष में 230 वोट पड़े

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ertiga से सस्ती Maruti Suzuki की नई फैमिली कार, 6.5 लाख रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत

Maruti Cheaper Car:Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अपनी कारों की रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की एक नई फैमिली कार को लेकर चर्चा तेज है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6.5 लाख रुपये हो सकती है। अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो यह Maruti Suzuki Ertiga से सस्ता विकल्प बन सकती है।

NDA 1 Exam 2027: सेना में अफसर बनने का मौका, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

NDA 1 Exam 2027: सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा 2027 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, NDA 1 और NA परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक

टोल पर ही पकड़ा जाएगा बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी, FASTag से होगा चेक, मिलेगा रीन्यूअल का SMS

Toll Plaza Insurance Check: अब हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरते ही आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस की जांच हो जाएगी। सरकार एक ऐसे नए सिस्टम का ट्रायल कर रही है, जो टोल पार करते ही आपकी गाड़ी का नंबर स्कैन करेगा।अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी बीमा खत्म हो चुका है, तो आपके मोबाइल पर तुरंत रीन्यूअल का अलर्ट SMS आ जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast