Long Range Electric Scooter: बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Simple Energy ने अपना फ्लैगशिप मॉडल Simple Ultra लॉन्च कर दिया है, जो दावा किया जा रहा है कि भारत का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
यह स्कूटर Simple Energy की Gen 2 सीरीज का हिस्सा है। इसमें 6.5 kWh की बड़ी बैटरी पैक लगाई गई है, जो भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटरों में अब तक की सबसे बड़ी क्षमता वाली बैटरी मानी जा रही है। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों और रेंज की चिंता से मुक्त रहने वाले यूजर्स के लिए यह मॉडल गेम चेंजर साबित हो सकता है।
Simple Ultra के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
1. रेंज: 400 किमी (IDC क्लेम्ड)
2. बैटरी: 6.5 kWh
3. टॉप स्पीड: 115 किलोमीटर प्रति घंटा
4. एक्सेलरेशन: 0 से 40 किमी/घंटा मात्र 2.77 सेकंड में
अन्य फायदे: चार लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल, 7 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स, लाइफटाइम बैटरी और मोटर वारंटी के साथ। स्कूटर का डिजाइन प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड है। कंपनी का कहना है कि यह न सिर्फ लंबी रेंज देता है, बल्कि शहर की सड़कों पर भी मजेदार और सुरक्षित राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
Also read: भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo का नया फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा फीचर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
कीमत और उपलब्धता
Simple Ultra की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.35 लाख (लगभग ₹2,34,999) रखी गई है। यह कीमत इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखती है, लेकिन लंबी रेंज और परफॉर्मेंस को देखते हुए कई एक्सपर्ट्स इसे वैल्यू फॉर मनी मान रहे हैं। बता दें, कंपनी ने बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी और अब डिलीवरी भी देश के विभिन्न शहरों में शुरू हो चुकी है। Simple Energy के पास फिलहाल करीब 70 शोरूम और सर्विस सेंटर्स हैं, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और कोच्चि जैसे शहर शामिल हैं। आने वाले महीनों में नई जगहों जैसे नागपुर, रांची और भुवनेश्वर में भी विस्तार की योजना है।