खाना खाने से मिलती है ताकत, लेकिन फिर भी क्यों आती है नींद, जानें

खाना खाने से मिलती है ताकत, लेकिन फिर भी क्यों आती है नींद, जानें

नई दिल्ली: खाना हमारे शरीर में पोषण देने के लिए काम आता है। खाना खाने से शरीर को ताकत मिलती है। कई फूड़ तो ऐसे होते है जिसको खाने से तुरंत ही शरीर में ताकत आ जाती है। लेकिन इसका एक अलग पहलू भी है, खाना खाने से हमे नींद भी बहुत आती है।

शायद ये आपके साथ भी होता होगा कि खाने के बाद आलस्य आने लगे। सोने का मन करे। ऐसे में सवाल है कि आखिर खाना खाने से ताकत तो मिलती है पर नींद क्यो आती है। शरीर में थकान क्यो महसूस होती है? आइये जानके आपके सभी सवालो के सही जवाब।

खाने से मिलती है ताकत

खाना खाने के बाद शरीर को ताकत मिलती है। दरअसल, जब हम खाना खाते हैं तो शरीर पहले इसे पचाने का काम करता है और उसके बाद इससे एनर्जी मिलती है। हमारा शरीर एसिड और एंजाइम के साथ मिलकर खाने को पचाने का काम करता है। जब शरीर खाने को पचाता है तो कॉर्बोहाइड्रेट एक तरह के ग्लूकोज में बदल जाते हैं और ये ब्लड में जाने के बाद ऊर्जा यानी एनर्जी देने का काम करता है। खास बात ये है कि अगर जिस वक्त शरीर को एनर्जी की जरुरत नहीं रहती है तो ये आगे के लिए रिजर्व्ड रहती है। इसे कंट्रोल करने के लिए इंसूलिन की जरुरत रहती है जिससे ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है।

खाने से आती है नींद

अब ये बात साफ है कि हमे खाना खाने से ताकत मिलती है। लेकिन नींद भी बहुत आती है। बता दें कि खाना खाने के बाद नींद आने का प्रोसेस उस वक्त होता है, जब आपका शरीर खाने को एनर्जी में तब्दील करता है। ग्लूकोज बनाने की प्रक्रिया में कोलेलिस्टोकिनिन, ग्लूकाजन और एमाइलिन जैसे हॉर्मोन रिलीज होते हैं जिसकी वजह से आपको नींद या आलस महसूस हो सकता है। ये दिमाग को रिलेक्स देते हैं और नींद का संकेत देते हैं, जिससे आपको आलस या थकान महसूस होती है।

इसके साथ ही सेरोटोनिन नाम के हार्मोन की वजह से भी नींद आती है। ये हार्मोन आपके मूड और नींद साइकल को कंट्रोल करता है। वहीं, सेरोटोनिन उन खानों से ज्यादा पैदा होता है, जिनमें प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है। इसके साथ ही जिन खानों में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, उन खानों में भी ऐसा ही होता है। इसलिए जिस दिन आप प्रोटीन या कार्बोहाइड्रेट वाला खाएंगे, उस दिन आपको नींद का अहसास ज्यादा हो सकता है।  उदहारण के लिए जब आप पालक, सोया, अंडा या चावल आदि का सेवन करते हैं तो नींद का अनुभव ज्यादा होता है। वैसे नींद ना पूरी होने की स्थिति में भी खाना खाने के बाद ज्यादा नींद आने लगती है।

Leave a comment