Search KhabarFast

Press ESC to close

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, रूस ने भी दिया रिएक्शन, पुतिन का जानें प्लान

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, रूस ने भी दिया रिएक्शन, पुतिन का जानें प्लान

Donald Trump China Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चीन के दौरे को लेकर चर्चा में बने हुए है| वह शुक्रवार को अपने राजनीतिक यात्रा के बाद बीजिंग से रवाना हो गए| इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति  के बीच करीब 40 घंटे तक बैंठकें चली जो काफी अहम मानी जा रही है|

ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर रूस का बयान सामने आया है| क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चाइना की यात्रा पर जाने वाले हैं, तभी वह ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में जिनपिंग से बातचीत कर सकते हैं|

पुतिन करेंगे चीन का दौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं| हालांकि वह कब जाएंगे यह अभी तय नहीं हुआ है| रूस का कहना है कि जब अमेरिका और चीन जैसी दो बड़ी शक्तियां आपस में बातचीत करती हैं तो दुनिया की नजर बनी रहती है|

Also read: Donald Trump:ट्रंप के दौरे से पहले चीन ने रखीं शर्तें! इन चार मुद्दों पर नहीं होगी कोई बात

अमेरिका और चीन की दोस्ती

ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात की चर्चा दुनिया भर में हो रही है| सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच व्यापार, वैश्विक तनाव और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई| गुरुवार को ट्रंप ने दावा किया कि चीन Boeing से 200 विमान खरीदेगा और अमेरिकी तेल भी लेगा. हालांकि ऑफिशियली कोई बयान सामने नहीं आया है|

ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप के अनुसार, शी जिनपिंग ने कहा कि वह ईरान को सैन्य उपकरण नहीं देंगे और परमाणु हथियार के खिलाफ है| दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को पूर्ण रूप से खुलने पर भी चर्चा की है| इससे पहले अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी बोइंग के बड़े ऑर्डर का संकेत दिया था| बता दें कि चीन ने 2025 और 2026 की पहली तिमाही में ईरान से रोजाना लगभग 14 लाख बैरल तेल खरीदा| यह कच्चे तेल का 12 से 15 फीसदी था|

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के नए कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया है

US News: रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध बिल पास, भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता खुला

US News: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाले ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ को 262-159 मतों से पारित कर दिया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। सीनेट इससे पहले 7 अगस्त को 86-11 के भारी बहुमत से विधेयक को मंजूरी दे चुकी है।

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast