Search KhabarFast

Press ESC to close

Tata Motors First Flex‑Fuel Car: अब फ्लेक्स फ्यूल कार लाएगी टाटा मोटर्स, पेट्रोल-सीएनजी के बाद नया विकल्प

Tata Motors First Flex‑Fuel Car: अब फ्लेक्स फ्यूल कार लाएगी टाटा मोटर्स, पेट्रोल-सीएनजी के बाद नया विकल्प

Tata Motors First Flex‑Fuel Car: टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस नई तकनीक पर तेजी से काम कर रही है और उम्मीद है कि यह कार इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में बाजार में आ सकती है। इससे ग्राहकों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के अलावा एक नया फ्यूल विकल्प मिलेगा। फ्लेक्स फ्यूल ऐसी तकनीक है जिसमें गाड़ी अलग-अलग स्तर के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती है। सरकार भी इथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा दे रही है ताकि पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम हो सके। हाल ही में सरकार ने E85 और E100 फ्यूल को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद कई कंपनियों ने फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पर काम तेज कर दिया है।

कंपनी कर रही है तैयारी 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्र ने कहा कि कंपनी इस तकनीक को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि टाटा इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में कम से कम एक फ्लेक्स फ्यूल मॉडल लॉन्च कर सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी की गाड़ियां पहले से ही E20 फ्यूल पर काम करने में सक्षम हैं। अब ज्यादा इथेनॉल मिश्रण वाले फ्यूल के लिए नई तैयारी की जा रही है। सरकार इस मामले में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मनुफक्चरर्स के साथ मिलकर काम कर रही है।

1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर होगा मौजूद 

टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 और ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक की झलक भी दिखाई थी। कंपनी ने वहां टाटा पंच का फ्लेक्स फ्यूल मॉडल पेश किया था। इस कार में 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया था, जो सामान्य पंच मॉडल में भी मिलता है। फिलहाल टाटा पंच पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वर्जन में बिक रही है। अब फ्लेक्स फ्यूल मॉडल आने के बाद ग्राहकों को एक और विकल्प मिल सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां भविष्य में ईंधन खर्च कम करने और प्रदूषण घटाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए देशभर में जरूरी फ्यूल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना अभी बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

Also read: WhatsApp Incognito Chat: WhatsApp का नया धमाका! अब AI चैट होगी पूरी तरह होगी सीक्रेट, मैसेज खुद हो जाएंगे डिलीट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mega Sale के नाम पर हो सकती है धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर अपनाएं ये टिप्स

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भारी डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स कई बार लोगों के लिए नुकसान का कारण बन जाते हैं। फर्जी वेबसाइट्स, नकली ऑफर्स और साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में खरीदारी करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Incognito Chat: WhatsApp का नया धमाका! अब AI चैट होगी पूरी तरह होगी सीक्रेट, मैसेज खुद हो जाएंगे डिलीट

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास प्राइवेसी फीचर लेकर आने वाला है। नए Incognito Chat फीचर की मदद से अब यूजर्स AI के साथ पूरी तरह प्राइवेट बातचीत कर सकेंगे। खास बात यह है कि चैट खत्म होते ही सभी मैसेज और डेटा अपने आप गायब हो जाएंगे, यानी बातचीत का कोई रिकॉर्ड नहीं रहेगा। इस फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मजबूत बनाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast