Search KhabarFast

Press ESC to close

ब्रिक्स बैठक में ईरान और UAE के बीच तीखी बहस, रूस को करना पड़ा हस्तक्षेप

ब्रिक्स बैठक में ईरान और UAE के बीच तीखी बहस, रूस को करना पड़ा हस्तक्षेप

BRICS Summit: ब्रिक्स फॉरेन मिनिस्टर मीटिंग में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ईरान और यूनाइटेड  अरब  एमिरेट्स के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि  सेर्गेय लावरोव  को बीच-बचाव करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने यूएई पर आरोप लगाया कि वह ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूएई ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर ईरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की है। इसके बाद यूएई के प्रतिनिधियों ने कड़ा जवाब दिया।

खलीफा  शाहीन ने लगाया ईरान पर आरोप 

यूएई के विदेश मामलों के राज्य मंत्री खलीफा  शाहीन ने कहा कि हाल के युद्ध के दौरान ईरान ने सीधे उनके देश को निशाना बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूएई के ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमलों के पीछे ईरान का हाथ था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच बहस तेज हो गई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। हालात को संभालने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस विवाद के कारण ब्रिक्स देश पश्चिम एशिया संकट पर एक साझा बयान जारी नहीं कर सके।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के हफ्तों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर ऊर्जा ठिकानों और तेल सप्लाई को लेकर कई देशों में चिंता बढ़ी है। इस बार ब्रिक्स बैठक की मेजबानी भारत कर रहा था। 

जयशंकर ने की अपील

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक में शांति और कूटनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह बेहद जरूरी है कि होर्मुज स्ट्रेट से व्यापार बिना किसी रुकावट के जारी रहे। जयशंकर ने सभी देशों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सप्लाई पर पड़ सकता है। 

Also read: दिल्ली में शुरू हुई पहली हाइड्रोजन बस सेवा, बिना धुएं के चलेगी शटल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में शुरू हुई पहली हाइड्रोजन बस सेवा, बिना धुएं के चलेगी शटल

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने राजधानी में अपनी पहली हाइड्रोजन पावर्ड शटल बस सेवा शुरू कर दी है। 15 मई से यह बस सेवा सेंट्रल विस्टा इलाके में लोगों को सुविधा दे रही है।

होर्मुज तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, UAE के समर्थन में आया भारत

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और UAE ने MoU का आदान-प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं फोन पर आपसे बात करता रहता था लेकिन मैं पिछले कुछ समय से आपसे मिलने के लिए बहुत बेताब था। आज आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई है। UAE पर हुए हमलों की हम कठोर निंदा करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast