Search KhabarFast

Press ESC to close

अयोध्या बना निवेश का नया केंद्र, फिल्म सितारे भी खरीद रहे करोड़ों की प्रॉपर्टी

अयोध्या बना निवेश का नया केंद्र, फिल्म सितारे भी खरीद रहे करोड़ों की प्रॉपर्टी

Property Rates In Ayodhya: अयोध्या अब सिर्फ धार्मिक नगरी नहीं रह गई है, बल्कि तेजी से उभरता हुआ बड़ा आर्थिक और रियल एस्टेट हब बन चुकी है। पिछले कुछ सालों में यहां जमीन और प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी अयोध्या में निवेश कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने अयोध्या में करीब 3.31 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। उनसे पहले Amitabh Bachchan भी यहां करोड़ों रुपये का निवेश कर चुके हैं। फिल्मी सितारों के निवेश के बाद अयोध्या की ब्रांड वैल्यू और तेजी से बढ़ी है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

विशेषज्ञों के मुताबिक, साल 2019 के बाद से अयोध्या के रियल एस्टेट बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राम मंदिर निर्माण और धार्मिक पर्यटन बढ़ने के बाद यहां जमीन की कीमतें कई गुना तक बढ़ चुकी हैं। मंदिर के आसपास की जमीन की कीमतें 5 से 10 गुना तक महंगी हो गई हैं, जबकि शहर के बाहरी इलाकों में भी 4 से 8 गुना तक बढ़ोतरी देखी गई है।

क्या है वजह? 

अयोध्या में निवेश बढ़ने की सबसे बड़ी वजह यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में यहां करीब 25 करोड़ लोग पहुंचे। हर दिन औसतन 2 से 3 लाख श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए होटल और रहने की सुविधाओं की भारी जरूरत महसूस की जा रही है। इसी कारण होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

सरकार भी कर रही तेजी से काम 

उत्तर प्रदेश सरकार भी शहर के विकास पर तेजी से काम कर रही है। यहां करीब 85 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं चल रही हैं। महर्षि वाल्मीकि  इंटरनेशनल  एयरपोर्ट बनने के बाद अयोध्या की देश और दुनिया से सीधी कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। इसके अलावा नई सड़कें, सरयू रिवरफ्रंट और ग्रीन फील्ड टाउनशिप जैसे प्रोजेक्ट शहर को आधुनिक रूप दे रहे हैं। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 10 वर्षों में अयोध्या का बाजार और तेजी से बढ़ सकता है। उनका कहना है कि यह शहर भविष्य में भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

Also read: कुलदीप सिंह सेंगर को लगा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद निलंबन पर लगाई रोक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सीईओ की राजनीतिक दलों से अपील, ‘कोई पात्र मतदाता न छूटे’

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में भारत निर्वाचन आयोग कि निर्देशों के कम में आगामी 29 मई से उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रकिया प्रारम्भ होगी। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे और अपात्र मतदाता, सूची में शामिल ना हो।

इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

गणेश जोशी ने शुक्रवार को अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि मंत्री गणेश जोशी दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से कार्यालय पहुंचे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast