नई दिल्ली: इन दिनों ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत की यात्रा पर है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम अभी युद्धविराम की स्थिति में हैं, हालांकि यह बहुत अस्थिर है। लेकिन हम इसे बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कूटनीति को एक मौका मिल सके। ईरान से जुड़ी किसी भी चीज़ का कोई सैन्य समाधान नहीं है। उन्होंने बार-बार हमारी परीक्षा ली है। हम कभी भी किसी दबाव या धमकी के आगे नहीं झुकते। हम किसी भी प्रतिबंध का भी विरोध करते हैं। ईरानी लोग केवल सम्मान की भाषा ही समझते हैं।
रान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "मेरा देश अमेरिका और इज़राइली शासन द्वारा की गई एक अकारण आक्रामकता का शिकार हुआ है और यह ठीक उस समय हुआ, जब हम अमेरिकियों के साथ बातचीत कर रहे थे। कूटनीति के बीच ही उन्होंने हम पर हमला करने का फ़ैसला कर लिया। हम उन सभी देशों की सराहना करते हैं, जिन्होंने इस हमले की निंदा की। हम भारत की सरकार और वहां के लोगों की सराहना करते हैं, जिन्होंने ईरानी लोगों के प्रति एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त की। हम भारत सरकार द्वारा एकजुटता के प्रतीक के तौर पर हमें दी गई मानवीय सहायता की भी सराहना करते हैं।
Also read: ईंधन संकट के बीच रूस ने भारत को दिया भरोसा, कहा- ऊर्जा आपूर्ति रहेगी जारी
हम भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं- अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि मैं भारत सरकार और मेरे बहुत अच्छे दोस्त मंत्री जयशंकर द्वारा मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य की सराहना करना चाहूंगा, जिनके साथ मेरे बहुत अच्छे निजी और कामकाजी संबंध हैं। पिछले दो महीनों में जब युद्ध चल रहा था या जैसा कि मैं कहना पसंद करूंगा, जब मेरे देश के खिलाफ आक्रामकता की कार्रवाई चल रही थी तब हम लगातार संपर्क में रहे हैं हम भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।