Search KhabarFast

Press ESC to close

सावन शिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो झेलना पड़ सकता है महादेव का प्रकोप

सावन शिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो झेलना पड़ सकता है महादेव का प्रकोप

Sawan Shivratri 2026: 11 सावन की शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026 यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित यह दिन हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। सावन शिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। अगर आप भी इस दिन व्रत रखने या शिवलिंग का अभिषेक करने जा रहे हैं तो पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

शिवलिंग पर केतकी का फूल न चढ़ाएं

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने केतकी के फूल को अपनी पूजा से वर्जित किया था। इसलिए शिवलिंग पर केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसी तरह भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्ते भी अर्पित नहीं किए जाते हैं।

हल्दी और सिंदूर से करें परहेज

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर हल्दी और सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। पूजा में भस्म, चंदन और अक्षत का इस्तेमाल किया जा सकता है। भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय माना जाता है। हालांकि, पूजा के लिए हमेशा साफ और बिना कटे-फटे बेलपत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है।

तांबे के बर्तन से दूध न चढ़ाएं

शिवलिंग पर दूध चढ़ाते समय कांस्य, पीतल या चांदी के पात्र का इस्तेमाल करने की धार्मिक मान्यता है। तांबे के पात्र से दूध चढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा शिवलिंग पर शंख से जल चढ़ाना भी वर्जित माना जाता है। पूजा के दौरान शिवलिंग की पूरी परिक्रमा करने के बजाय आधी परिक्रमा करने की परंपरा है। जल जिस स्थान से बाहर निकलता है, उसे सोमसूत्र या निर्मली कहा जाता है और इसे लांघना नहीं चाहिए।

11 अगस्त के प्रमुख शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:22 से 5:05 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक
निशिता काल: रात 12:05 से 12:48 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:04 से 7:26 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि पर श्रद्धा और नियम के साथ भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
Also read: Horoscope Today 11 August 2026 Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान; पढ़ें पूरा भविष्यफल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 5 September 2026, Aaj Ka Rashifal: 5 सितंबर को मेष समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 5 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक, 5 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिलने के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा, जबकि मकर राशि वालों को उम्मीद से बेहतर परिणाम और लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव और पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Horoscope Today 6 September 2026, Aaj Ka Rashifal: कन्या समेत 2 राशियों के लिए जरूरी चेतावनी, विरोधियों से रहें सतर्क, पढ़े आज का राशिफल

Horoscope Today 6 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि के जातकों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जबकि मिथुन राशि वालों के लिए दिन खुशियों और आर्थिक लाभ से भरा रहने के योग हैं। वहीं कुछ राशियों को अपने विरोधियों और वाणी को लेकर सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

5 सितंबर को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों की विशेष स्थिति से कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं। 5 सितंबर 2026 को शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव से नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast