Search KhabarFast

Press ESC to close

Chandigarh News: सरकारी मकानों के रूफटॉप सोलर के लिए बढ़ी समय-सीमा, 31 अगस्त तक जमा करें अंडरटेकिंग फॉर्म

Chandigarh News: सरकारी मकानों के रूफटॉप सोलर के लिए बढ़ी समय-सीमा, 31 अगस्त तक जमा करें अंडरटेकिंग फॉर्म

Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों के लिए रूफटॉप सोलर ऊर्जा प्रणाली के उपयोग से संबंधित विकल्प और अंडरटेकिंग फॉर्म देने की समय-सीमा बढ़ा दी है। प्रशासन द्वारा आवंटित सरकारी मकानों में रहने वाले हरियाणा सरकार के कर्मचारी अब अपना विकल्प और अंडरटेकिंग फॉर्म 31 अगस्त, 2026 तक जमा करा सकेंगे।

हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि 31 अगस्त, 2026 तक किसी कर्मचारी का अंडरटेकिंग फार्म प्राप्त नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने रूफटॉप सोलर ऊर्जा सुविधा के उपयोग के लिए अपनी सहमति प्रदान नहीं की है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की पहल के तहत सरकारी आवासीय भवनों में रूफटॉप सोलर प्रणाली की शत-प्रतिशत स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार, सोलर उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्जेज) के संबंध में सरकारी कर्मचारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को अंडरटेकिंग फॉर्म में निर्धारित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। वे या तो रूफटॉप सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग करने तथा निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए सहमति दे सकते हैं। इसके अलावा वे इस सुविधा का उपयोग नहीं करने का विकल्प भी चुन सकते हैं या यह भी बता सकते हैं कि यह विकल्प उन पर लागू नहीं होता।

अंडरटेकिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो कर्मचारी सोलर ऊर्जा का उपयोग करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें निर्धारित सोलर उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा तथा सोलर संयंत्र के रखरखाव के लिए अधिकृत कर्मियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति देनी होगी। वहीं, जो कर्मचारी इस सुविधा का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके मामले में रूफटॉप सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली को प्रचलित नियमों के अनुसार ग्रॉस मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण लाइसेंस धारी को हस्तांतरित किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग तक 13.60 किमी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है।

Uttarakhand News: CM धामी ने गिनाईं उत्तराखंड की उपलब्धियां, बोले- विकास यात्रा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी पार्टी का सिद्धांत ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति तृतीय’ का रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Uttarakhand News: देहरादून में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण, अब रियल टाइम होगी कॉलेजों की निगरानी

देहरादून में उच्च शिक्षा व्यवस्था को डाटा, तकनीक, पारदर्शिता एवं परिणाम आधारित बनाने की दृष्टि से विद्या समीक्षा केन्द्र मील का पत्थर साबित होगा। यह केन्द्र समस्त राजकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं, छात्र संख्या एवं मूलभूत सुविधाओं का ऑनलाइन डाटा उपलब्ध रहने के साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति में भी सहायक सिद्ध होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast