Search KhabarFast

Press ESC to close

टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल ने मैदान पर बरपाया कहर, एक-दो नहीं कुल इतने विकेट चटकाए

टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल ने मैदान पर बरपाया कहर, एक-दो नहीं कुल इतने विकेट चटकाए

Yuzevendra Chahal Performance:युजवेंद्र चहल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अपने प्रदर्शन के दम पर वह चर्चा में बने हुए हैं। जब उन्हें भारतीय टीम ने खेलने का मौका नहीं मिला तो वनडे कप खेलने चले गए हैं। वहां वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और करीब हर मैच में पांच विकेट ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे नंबर के गेंदबाज बन गए हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी वापसी जल्द ही टीम इंडिया में हो सकती है।

दरअसल, इस वक्त वनडे कप खेला जा रहा है। इसमें चहल नॉर्थम्प्टन की ओप से खेल रहे हैं। इस साल वह अब तक 7 मैच खेलकर 15 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनक औसत 21 का रहा। वह 27.60 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि वनडे कप एक प्रतिष्ठित लिस्ट ए क्रिकेट में गिना जाता है। ये 50 ओवर का मैच होता है। इस हिसाब से चलह ने शानदार गेंदबाजी की है। अब जो भी मुकाबले चहल ने खेला है, सभी में विकेट लिया है। इससे पता चलता है कि वह अपने फॉर्म में लौट चुके हैं।

साल 2023 से हैं बाहर

बता दें कि युजवेंद्र चलह भारत की ओर वनडे और टी20 मैच खेल चुके हैं। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला गया था। तब से लेकर वह आईपीएल में तो खेल रहे हैं लेकिन, भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं।

चहल का अंतरराष्ट्रीय करियर

अब तक युजवेंद्र चहल भारत के लिए 72 वनडे मैच खेलकर 121 विकेट ले चुके हैं। वहीं, उनके 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 विकेट हैं। वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते थे लेकिन, इसी बीच वह बाहर हो गए। अब वह जिस तरह फॉर्म में वह लौटे हैं, उससे लगता है उनकी वापसी टीम इंडिया में हो सकती है। 
Also read: रिटायरमेंट के बाद भी रहाणे को मिलेगी भारी-भरकम रकम, जानिए पैसा का पूरा हिसाब-किताब

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की एक बार फिर होगी टक्कर, आज इस समय होगा महामुकाबला

महिला टी20 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने की वजह से इस मैच पर क्रिकेट फैंस की खास नजर है।

वान्या शर्मा ने बैंकॉक में बढ़ाया भारत का मान, दो स्वर्ण पदक जीतकर बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

Vanya Sharma Won Gold:भारत की युवा योगासन प्रतिभा वान्या शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वान्या ने उप-कनिष्ठ वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्हें प्रतियोगिता के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब से भी सम्मानित किया गया।

रैना के रिटायरमेंट पर क्या था धोनी का रिएक्शन, खुद सुनाया पूरा किस्सा; किया सनसनीखेज खुलासा

Suresh Raina Opens Up On Retirement:भारतीय टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 7 साल हो गए हैं। दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान किया था। इन दोनों के संन्यास के ऐलान फैंस को काफी हैरानी हुई थी कि आखिर दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान क्यों कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast