Search KhabarFast

Press ESC to close

गर्मी के सीजन में कार के अंदर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना आग लगते नहीं लगेगी देर

गर्मी के सीजन में कार के अंदर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना आग लगते नहीं लगेगी देर

Precaution In Heatwave: गर्मी के इस सीजन में अक्सर आग लगने की घटना देखी जाती है। आग लगने की वजह होती है किसी तापमान का अत्यधिक बढ़ना, जिसके कारण ब्लास्ट भी होता है। भारत में कार का चलन पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ा है। अक्सर देखा जाता है है कि लोग जरूरी सामनें अपने साथ कार में लेकर चलते हैं।

हालांकि, कई बार जरूरत की सामान भी हादसे की वजह बन जाता है। खासकर गर्मी के दिनों में कार में रखी गई लीक्वीड के कारण भी आग लग सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं गर्मी के दिनों में कौन-कौन से सामान को कार में रखने से बचना चाहिए।

इन चीजों को कार में रखने से बचें

तेज गर्मी में कार में परफ्यूम रखने से बचना चाहिए। क्योंकि, परफ्यूम की बोतल के अंदर तेजी से प्रेशर बनता है, जिससे यह अचानक धमाके के साथ फटता है। इसके अलावा, सैनिटाइजर रखने से बचना चाहिए, क्योंकि सैनिटाइजर के सीधे धूप के संपर्क में आने से प्रेशर बनता है और विस्फोट हो सकती है। बैटरी और पावरबैंक के कारण भी कार में आग लग सकती है। बैटरी या पावरबैंक ओवरहीट होने के कारण अनस्टेबिल हो जाते हैं। वहीं, गैस कंटेनर और सिगरेट लाइटर के कारण भी कार के अंदर आग लग सकती है।  

Also read: 232 यात्रियों से भरे विमान में अचानक उठा धुआं, दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

गर्मी ने बरपाया कहर

बता दें कि अप्रैल खत्म होने को अग्रसर है। इसके साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गई है। गर्मी के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ सकती है। राजधानी दिल्ली में गर्मी ने कहर बरपा रखा गया है। रविवार को यहां पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। हालांकि, गर्मी को देखते हुए सरकार की तरफ कई कदम उठाए जा रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

राउज एवेन्यू अदालत ने बुधवार को कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast