धनतेरस के दिन गलती से भी ना करें ये काम, घर आने से पहले ही चला जाएगा धन

धनतेरस के दिन गलती से भी ना करें ये काम, घर आने से पहले ही चला जाएगा धन

नई दिल्ली: इस साल धनतेरस का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। यानी 22 और 23 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए लोग सोना-चांदी के आभूषण खरीदते है जो घर के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वन्तरि की पूजा होती है। साथ ही  धनतेरस पर नई चीजें खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इस पर्व पर कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है तो आज हम आपके उन बातों के बारें में बताऐंगे जो इस पर्व पर नहीं करना चाहिए। 

कब से शुरू हो रहा है धनतेरस

इसके अलावा धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का भी विधान है। ऐसे में दोनों दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

ना करें ये गलतियां

  • धनतेरस के दिन लोहा और प्लास्टिक की चीजे ना खरीदे।
  • धनतेरस के दिन पैसे खर्च ना करके निवेश करें।
  • इस दिन रुपये भी उधार नहीं लेने चाहिए, इसे शुभ नहीं माना जाता है।
  • इस दिन लोहा के सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।
  • वहीं धनतेरस के लिए नुकीली और मिलावटी सामान को बिल्कुल न खरीदें।
  • इसके अलावा धनतेरस के दिन कांच के सामान को खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

Leave a comment