
Friday Astro Tips: शुक्रवार का दिन हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी और भगवान शुक्र का दिन माना जाता है। आज के दिन मां लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख समृद्धि आती है। कई लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आज के दिन व्रत भी करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं। जिनको करना आज के दिन मनाही होती है। कहते हैं आज के दिनवो चीजें करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
नहीं करना चाहिए प्रॉपर्टी से जुड़ा काम
शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए। आज को दिन प्रॉपर्टी खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसले अलावा रसोईघर और पूजा-पाठ से संबंधित चीजें भी नहीं खरीदना चाहिए।
नहीं देना चाहिए शक्कर
शुक्रवार के दिन किसी को भी शक्कर नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं और कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर हो जाती है। शुक्रवार के दिन साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं।आज के दिन फटे और गंदे कपड़े भूलकर भी न रखें।
नहीं करना चाहिए पैसों का लेन देन
शुक्रवार के दिन कुछ कामों को भी करने की मनाही है। इस दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इस काम को करने से लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं। जिस कारण आपको धन की हानि झेलनी पड़ सकती है।
इन चीजों का न करें सेवन
शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए। इससे घर में अशांति फैलती है। इसलिए घर में शांति बनाए रखने के लिए सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
इन चीजों को खरीदने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा
शुक्रवार के दिन संगीत, सजावट, कला, सौंदर्य आदि से संबंधित सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप सफेद या सिल्वर कलर के वाहन और नए कपड़े भी खरीद सकते हैं। इन चीजों को खरीदने से परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Leave a comment