Diwali Bonus: योगी सरकार ने खोला खजाना, सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान

Diwali Bonus: योगी सरकार ने खोला खजाना, सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान

Uttar Pradesh Government Announced Diwali Bouns: दिल्ली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी कर्माचरियों को खुशखबरी दी है। बता दें कि योगी सरकार ने सभी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। साथ ही नगर निकाय और जिला पंचायतों में काम कर रहे कर्मचारी को भी बोनस दिया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।  

उत्तर प्रदेश सरकार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी को बोनस दिया जाएगा। जिसमें सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित और राज्य निधी से सहायता प्राप्त शिक्षण कर्मचारी को भी शामिल किया गया हैं। इसके अलावा प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और स्थानीय निकायों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। जिला पंचयतों, राजकीय विभागों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को बोनस का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि ये बोनस साल 2023-24 के लिए प्रदान किया जाएगा।           

केंद्र सरकार भी कर चुकी है ऐलान   

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी सरकारी कर्मचारी को खुशखबरी दी थी। बता दें कि केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता देने का ऐलान किया था। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में तीन फीसदी मंहगाई भत्ता जोड़ा गया है। इसके अलावा किसानों को भी दिवाली गिफ्ट दिया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने रवि फसलों के एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें गेंहू पर 150 रुपए और सरसों पर 300 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाया गया है।  

एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि सरकारी कर्मचारी को एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा। हालांकि बोनस केवल उन कर्मचारियों को दिया जाएगा। जो कर्मचारी किसी भी प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा ग्रुप सी और ग्रुप बी के कर्मचारी को भी बोनस दिया जाएगा।                                                                                                                              

Leave a comment