
difference between highway freeway and expressway: इस दुनिया में किसी ने जन्म लिया और उसने एक्सप्रेस-वे, हाईवे और फ्रीवे के बारे में नहीं सुना। इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि हर किसी ने एक्सप्रेस-वे, हाईवे और फ्रीवे के बारे में सुना है। लेकिन कभी आप ने कभी इसके बारे में सोचा है कि इनमें क्या फर्क होता है। या फिर एक्सप्रेस-वे किस सड़क को कहा जाता है, हाईवे और फ्रीवे को किस सड़क को कहा जाता है, नहीं तो चलिए आज हम आपको इन अंतर के बारे में बताते है।
आप लोगों ने एक जगह पर एक सड़क और एक ही जगह पर कई सड़कों निकलती देखी होगी। इन सड़कों में किस को एक्सप्रेस-वे किस को हाइवे और किस को फ्रीवे कहा जाता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।
क्या होता है Expressway?
एक्सप्रेस-वे की सड़क हो हाई लेवल पर बनाया जाता है ताकि इसपर तेज रफ्तार वाली गाड़ियां आसानी से चल सके। अगर हम परिवहन की भाषा समझे तो यह सड़क 6 लेन से 8 लेन की होती हैं। साथ ही, इस पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर चलाए जाते हैं।
क्या होता है highway?
हाईवे को राजमार्ग भी कहा जाता है। क्योंकि यह सड़क शहरों को जोड़ने का काम करती है। यह सड़क सामान्य सड़कों की तुलना में ज्यादा चौड़े होते हैं और महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है। यह सड़क 2 लेन या 4 लेन की होती हैं, जिस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियां चलती हैं।
क्या होता है Freeway?
फ्रीवे लोगों के उपयोग के लिए बनाई जाती हैं, यह सड़क पक्की होती है जिस पर गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं। ये सड़के आमतौर 4 लेन होती हैं जिस पर हर तरह की गाड़ी दौड़ सकती है। इन सड़कों की बनावट भी बहुत खुली हुई होती है।
Leave a comment