Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या जसप्रीत बुमराह के जूते से निकला सैंडपेपर? आर अश्विन को देनी पड़ी सफाई

क्या जसप्रीत बुमराह के जूते से निकला सैंडपेपर? आर अश्विन को देनी पड़ी सफाई

Controversy Due To Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई फैन्स जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाते दिखे। ऑस्ट्रेलियाई फैन्स ने सि़डनी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बॉलर जस्प्रीत बुमराह पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया जा रहा है कि बुमरहा के जूते से सैंडपेपर गिरा है। जिसपर सफाई देते हुए आर अश्विन ने कहा कि यह एक फिंगर प्रोटेक्शन पैड है। आइए जानते हैं इसका उपयोग कब किया जाता है।

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुमराह अपना जूता खोलते हैं। तभी उनके जूते से एक छोटी सी सफेद रंग की गिर जाती है। वे उसे उठाते हैं और वापस जूते डालकर जूता पहन लेते हैं। ऑस्ट्रेलियाई फैंस इस सफेद रंग की चीज सैंडपेपर बताते हुए बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि क्रिकेट में बॉल टेम्परिंग बहुत बड़ा अपराध माना जाता है।

क्या होता है फिंगर प्रोटेक्शन पैड?

बुमराह पर लगाए जा रहे बॉल टेम्परिंग के आरोप का खंडन करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी आर अश्विन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बुमराह के जूते से गिरने वाली छोटी सफेद चीज फिंगर प्रोटेक्शन पैड है। अब समझते हैं यह फिंगर प्रोटेक्शन पैड आखिरी क्या है और कब और कहां इस्तेमाल किया जाता है। फिंगर प्रोटेक्शन पैड या फिंगर प्रोटेक्शन टेप को आमतौर पर खेलों में इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर उन खेलों में जहां भारतीय खिलाड़ियों को गेंद, बल्ले या फिल्डिंग करते समय चोट लगने का खतरा होता है।

कैसे काम करता है फिंगर प्रोटेक्शन पैड?  

यह खिलाड़ियों की उंगलियों पर चोट लगने से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका यूज करने से खिलाड़ी को अतिरिक्त कुशनिंग मिलती है। जिससे लंबे समय तक खेलते समय आराम मिलता है। यह उंगलियों के बीच रगड़ को रोकने और घायल उंगलियों के दर्द को कम करने के साथ-साथ छाले, कॉर्न और कॉलस जैसी समस्याओं से बचाता है। चोटिल नाखून या हाल ही में टूटे नाखून की सुरक्षा करता है। इसे गर्म पानी और साबुन से धोया जा सकता है।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, सैंटनर संभालेंगे कप्तानी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगी। मिचेल सैंटनर टीम की कप्तानी करेंगे।

IND vs WI 3rd T20: इंदौर में होगी चौके-छक्कों की बारिश? वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स से निपटने के लिए भारत बदलेगा प्लेइंग-11!

IND vs WI 3rd T20:भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाने वाली इस पिच पर भारतीय गेंदबाजों के सामने कैरेबियाई बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में प्रदर्शन किया था, उससे भारतीय टीम की गेंदबाजी रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

Toyota Glanza Facelift: 14 अक्टूबर को होगी नई कार की एंट्री, मिल सकते हैं ADAS और कई नए फीचर्स

टोयोटा अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले नई Glanza का पहला टीजर जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast