Search KhabarFast

Press ESC to close

धोनी नहीं बनना चाहते Impact Player, IPL 2027 में वापसी को लेकर बढ़ी चर्चा

धोनी नहीं बनना चाहते Impact Player, IPL 2027 में वापसी को लेकर बढ़ी चर्चा

IPL 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के IPL भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। धोनी ने साफ कर दिया है कि अगर वह आगे भी IPL खेलते हैं तो वह सिर्फ Impact Player के रूप में मैदान पर नहीं उतरना चाहते, बल्कि बतौर विकेटकीपर ही खेलना पसंद करेंगे। पूर्व CSK बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बताया कि धोनी ने खुद उनसे कहा है कि वह Impact Player की भूमिका में खेलना नहीं चाहते। धोनी का मानना है कि अगर वह IPL में बने रहते हैं तो वह पूरी तरह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।

धोनी ने किया इनकार

Impact Player नियम के तहत किसी खिलाड़ी को पूरे मैच में मैदान पर रहने की जरूरत नहीं होती। इस नियम से धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को कम शारीरिक दबाव के साथ खेलने का मौका मिल सकता था। हालांकि, धोनी ने इस विकल्प को अपनाने से इनकार किया है। बद्रीनाथ का मानना है कि धोनी के लिए Impact Player की भूमिका इस उम्र में फायदेमंद हो सकती थी। उन्होंने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी में अब पहले जैसी भागीदारी नहीं रहती और विकेटकीपिंग करना भी काफी मेहनत वाला काम है। ऐसे में Impact Player के तौर पर खेलना CSK के लिए रणनीतिक रूप से बेहतर विकल्प हो सकता था।

धोनी की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवाल- बद्रीनाथ

बद्रीनाथ ने कहा कि धोनी की फिटनेस को लेकर पिछले कुछ सीजन से सवाल उठते रहे हैं। वह अक्सर बल्लेबाजी में आखिरी ओवरों में आते हैं और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। ऐसे में कम समय मैदान पर रहने से उनका भार कम हो सकता था। 45 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL चैंपियन बनाया है। हालांकि, उन्होंने 2024 सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से टीम में उनकी भूमिका सीमित हो गई है और वह मुख्य रूप से फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। धोनी के IPL 2027 में खेलने को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अगर वह अगले सीजन में खेलते हैं तो CSK को उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का फायदा मिलेगा। लेकिन धोनी की इच्छा बतौर विकेटकीपर खेलने की है, ऐसे में टीम को उनके भविष्य के फैसले का इंतजार करना होगा।

Also read: क्या होने जा रहा कोई बड़ा फैसला, BCCI ने गिल और श्रेयस अय्यर को बुलाया मुख्यालय

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या होने जा रहा कोई बड़ा फैसला, BCCI ने गिल और श्रेयस अय्यर को बुलाया मुख्यालय

BCCI Calls Gill-Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही श्रीलंका में झंडा बुलंद कर दिया हो लेकिन, आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर भारतीय टीम का प्रदर्शन मटियामेट करने वाला रहा है। अब शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बारे में पूछा जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए ओपनर्स ने बढ़ाई कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन, जानें क्या है इसकी वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast