Bigg Boss Weekend Ka Vaar: रोहित शेट्टी के फटकार के बाद लव गिल बेहद भावुक हूँ गयीं। बिग बॉस वीकेंड का वार में इस घटना ने पूरे सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। पंजाब की जानी- मानी अभिनेत्री लव गिल के गेमर स्काउट ओपी के साथ भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठाया गया। उनके हद से ज्यादा क्लोज होने पर उन्हें समझाया भी गया था। पर इसी बीच स्काउट की गर्लफ्रेंड उन्हें स्काउट के साथ क्लोज होने पर खूब खरी-खोटी सुनाई। स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव गिल को यहां तक कह दिया की लव ने स्काउट को अपने जाल में फंसाया था।
रोहित शेट्टी ने भी मसाज को लेकर डांटा
रोहित शेट्टी ने लव गिल को मसाज वाली बात को लेकर उन्हें कहा की यहां आपको दस करोड़ लोग आपको देख रहे हैं। ये बीएस कोई आपके फॉलोअर नहीं हैं। जो इस शो को देखते हैं। इस शो को पुरे भारत की जनता देखती हैं। सब अपनी- अपनी राय बनाते हैं। इन सब बातों को सुनकर लव बेहद भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगी। प्रोमो में ये साफ़ हो गया था की लव गिल पर रोहित शेट्टी की बातों का कितना गहरा असर पड़ा हैं। वो बिलकुल डिप्रेस्ड हो गयी हैं। उनका कहना हैं की करोड़ों लोगों के सामने उनकी इज़्ज़त की धज्जियां उड़ाई गयीं।
Also read: Bigg Boss 20: 'दूसरी औरत को नीचा...', स्काउटओपी-लव गिल विवाद के बीच काश्वी पर भड़कीं काम्या पंजाबी; जमकर सुनाई खरी-खोटी
लव गिल इस बात को लेकर स्काउट से शिकायत भी करती दिखीं
लव गिल इस बात को लेकर स्काउट से शिकायत भी करती दिखीं। उन्होंने स्काउट से बात करते हुए कहा की मैं तो किसी को मुंह दिखाने लायक भी नहीं रही। मेरे कैरेक्टर की तूने धज्जियां उड़ा दी। बाहर जाकर लोग क्या बोलेंगे मेरे बारे में...जो भी चीजें हुई हैं वो... सोशल मीडिया से कभी खत्म नहीं होंगी। तुमने मेरा पूरा करियर खराब किया है। तुमने मेरी इज़्ज़त्त की धज्जियां उड़ा दी। अपने दिल की बात कहते हुए गिल बेहद भावुक और रोते हुए दिखायीं दी।