
Dhirendra Shastri angry On Ranveer and Samay: India’s Got Latent का एक एपिसोड विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ लगातार आलोचना हो रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग, दो राज्यों की पुलिस सहित कई अन्य संगठन और व्यक्ति इन दोनों की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर India’s Got Latentशो को ही बंद करने की मांग हो रही है। इस बीच बागेश्वर धाम के मंहत धीरेंद्र शास्त्री ने भी रणवीर और समय को लेकर तीखी टिप्पणी की है। समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के द्वारा कही गई बातों की उन्होंने निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने जो बोला वो बेहद ही निंदनीय है और इतना गंदा है कि कह पाना भी मुश्किल है। ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए, इनको माफ़ नहीं बल्कि हृदय और मन से साफ़ करना चाहिए।
क्या कहा धीरेंद्र शास्त्री ने?
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “देश की सनातन संस्कृति के साथ जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं, निश्चित रूप से ऐसे लोग निर्दयी हैं, सरकार ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा कस रही है, हम लोगों से एक प्रार्थना और करेंगे कि 'वेट एंड वॉच' व्यक्ति की हकीकत क्या है, पहले ये जानना चाहिए, उसके बाद ही भरोसा करना चाहिए। इन दोनों ने बहुत गंदी बातें की हैं, जिन्हें कह पाना भी कठिन है, उसे सुन पाना तो बहुत विचित्र बात थी। हम लोगों से भी कहेंगे कि ऐसे लोगों को माफ नहीं, बल्कि दिल से साफ करना चाहिए।“
शो के खिलाफ एक्शन की मांग
गौरतलब है कि समय रैना और रणवीर के खिलाफ महाराष्ट्र और असम पुलिस ने FIRदर्ज की। जिसके बाद दोनों को ही पूछताछ करने के लिए समन भेजा है। लोगों के द्वारा हो रहे विरोध के बाद Youtube से वीडियो को भी हटा दिया गया। अब इस मामले में पुलिस और सख्त होती दिख रही है। इस शो से जुड़े करीब 30 लोगों को समन भेजा गया है। साथ ही इस शो के और भी एपिसोड को डिलीट करने की प्रिक्रिया शुरु कर दी गई है। NCW ने भी दोनों इंफ्लूएंसर को समन भेजा है।
Leave a comment