Dhanteras 2025: धनतेरस की रात करें ये 3 खास उपाय, घर में होगी धन की वर्षा

Dhanteras 2025: धनतेरस की रात करें ये 3 खास उपाय, घर में होगी धन की वर्षा

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का खास महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के ही दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे और तभी से धनतेरस का दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन किए गए उपाय और पूजा पूरे साल शुभ फल देते हैं। इस दिन घर में साफ-सफाई, दीप जलाना और धन-सम्बंधित वस्तुओं की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के आसान उपाय, जिन्हें अपनाकर आप धन की प्राप्ति कर सकते हैं।

कुबेर यंत्र का उपाय  

धनतेरस की रात को मंदिर में कुबेर यंत्र की स्थापना करना शुभ माना जाता है। कुबेर यंत्र धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसे स्थापित करने से घर और कार्यस्थल में धन-संपत्ति की वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ में केसर और हल्दी में रंगी हुई 11 कौड़ियां माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद धनतेरस के अगले दिन अपने कार्यस्थल या घर के मुख्य द्वार पर बांध दें।

दीया और सिक्के का उपाय

धनतेरस की रात को पूजा के बाद यम देवता के नाम से एक दीपक जलाकर उसमें एक सिक्का डाल दें। माना ये जाता है कि इससे यम देवता प्रसन्न होते हैं और घर में धन-संपत्ति का आशीर्वाद देते हैं। अगले दिन जले हुए दीपक को उठाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। ये भी ध्यान रखें कि इस दीपक में रखा सिक्का कभी खर्च नहीं हो। माना जाता है कि इस उपाय से न केवल घर में धन की वृद्धि होती है, बल्कि परिवार में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

गोमती चक्र वाला उपाय

धनतेरस की रात भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद 7 गोमती चक्र लें। इसके बाद उन्हें एक स्वच्छ लाल कपड़े में बांध कर पवित्र जगह पर रख लें। लाल रंग को मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है, इसलिए ये उपाय उनकी कृपा प्राप्त करने में विशेष फलदायी माना जाता है।  

Leave a comment