DHANTERAS 2022: दो दिन मनाया जा रहा है धनतेरस का पर्व, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

DHANTERAS 2022: दो दिन मनाया जा रहा है धनतेरस का पर्व, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: इस साल धनतेरस का त्यौहार दो दिन मनाया जा रहा है। बता दें कि आज और कल (22-23 अक्टूबर) देशभर में मनाया जा रहा है। धनतेरस के लिए लोग नए-नए कपड़े पहनते और सोना-चांदी की खरीद करते है। साथ ही इस दिन घर में झाडू की भी पूजा की जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी और झाडी खरीदना शुभ माना जाता है।

आपको बता दें कि आज और कल पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। वहीं दिवाली का आगाज धनतेरस से होता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा का विधान है। इस दिन को धन-धान्य और सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला माना जाता है। वहीं धनतेरस का त्यौहार कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस दो दिन मनाया जा रहा है। 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस पर्व पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी भी विशेष मुहुर्त में खरीदा जाता है।

कब से शुरू हो रहा है धनतेरस

इसके अलावा धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का भी विधान है। ऐसे में दोनों दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

धनतेरस पर क्या खरीदें

श्रीगणेश और लक्ष्मी की चांदी या मिट्टी की मूर्तियां। मूर्ति की जगह चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं जिस पर गणेश-लक्ष्मी चित्रित हों। इन पर केसर का तिलक करके पूजन करें और लाल या पीले कपड़े पर रख दें। दीपावली पूजन में भी इन सिक्कों या मूर्तियों का पूजन करें और फिर इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें।

सोना-चांदी की खरीद का शुभ मुहूर्त

मुहूर्त शास्त्र के अनुसार आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजकर 39 मिनट तक धनतेरस की शुभ खरीदारी करने का मुहूर्त रहेगा।

Leave a comment