धनतेरस के दिन क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इसके पीछे की वजह

धनतेरस के दिन क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली:दिवाली के एक दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है इस दिन लोग नए कपड़े पहनते है और सोना-चांदी की खरीद की जाती है। इसके साथ ही धातू के बर्तन और झाडू को घर में लाना शुभ माना जाता है। लेकिन झाडू घर में लाना की असल वजह क्या है? धनतेरस के दिन ही झाडी क्यों लाई जाती है केया है इसका महत्व? आज हम आपको इससे बारे में बताएंगे।

झाडू खरीदने का महत्व

दरअसल धनतेरस के दिन लोग अपने घरों मं सोना-चांदी और धातू के बर्तनों की खरीददारी करते है इसके अलावा घर में नई झाडू लेकर आते है। माना जाता है कि धनतेरस के पर्व के दिन घर में झाडू लाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और मां घर में विराजमान होती है। वहीं हिंदू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। झाड़ू साफ-सफाई से जुड़ी वस्तु है। कहा जाता है कि जिस घर पर साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है, वहां धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप धनतेरस के शुभ दिन पर झाड़ू खरीदते हैं तो इससे दरिद्रता दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

मां का स्वरूप है झाडू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। झाड़ू घर में पसरी दरिद्रता को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती है। साफ-सफाई से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होकर वहां वास करती है।

Leave a comment