Search KhabarFast

Press ESC to close

युजवेंद्र चहल से बढ़ी दूरियां? सोशल मीडिया पर धनश्री का आया नया पोस्ट

युजवेंद्र चहल से बढ़ी दूरियां? सोशल मीडिया पर धनश्री का आया नया पोस्ट

Dhanashree Verma: भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दूरियां बनाई हैं। इन खबरों के बीच धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वह शांति के लिए अपने नाना-नानी के घर गई हैं। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान उन लोगों से मिली हैं जो उनसे सच में प्यार करते है।

क्यों उदास हुई धनश्री?

धनश्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है ‘कुछ दिनों पहले उन्हें एक सपना आया था कि वह अपने नाना-नानी के साथ उनके नागपुर वाले घर पर हैं। वह अपने नाना-नानी के साथ अच्छा समय बीता रही हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन आँखखुलने पर देखा की यह सपना है। उनके नाना-नानी आस-पास नहीं है और न ही, वो घर जिसने उन्हें शांति दी।’

बचपन की यादों में डुबी धनश्री

धनश्री ने आगे लिखा ‘मैंने अपने बचपन का काफी समय इस घर में बिताया है जिसमे, मुझे शांति मिलती थी। मैं वह बहुत खुश रहा करती थी, लेकिन मेरे नाना-नानी इस घर से चले गए हैं। दुखी मन से उन्होंने कहा कि तब से ये घर भी उनके साथ खो गया। आज उन्हें ऐसा लगता है कि मैं पूरी तरह से भर गई हूं शांति और सचा प्यार क्या है नहीं समझ आता।’

ट्रिप प्लान करके खुश

उन्होंने आगे कहा ‘वह बहुत खुश है कि उन्होंने ये ट्रिप बनाई जहां उन्हें अपने बचपन के दिन बिताएं हैं। यहां पहुंच कर वह केयरटेकर से मिली जिन्होंने उनके नान-नानी का ध्यान रखा। इसके बाद वह उन लोगों से मिली जो उनके नाना-नानी के साथ उस ही बिल्डिंग में रहते थे।’

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

'मैं खुद से दूर हो गई, इसलिए...', रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा; इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया छोड़ने का बड़ा ऐलान किया है। अपने इमोशनल पोस्ट में रिया ने लिखा कि वह खुद से दूर होती जा रही थीं और अब उन्हें खुद को समय देने की जरूरत है। रिया के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast