Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के गाजीपुर में घर के बंद कमरे में मिले दो सगे भाइयों के शव, मां पर दोनों बच्चों की हत्या का आरोप

यूपी के गाजीपुर में घर के बंद कमरे में मिले दो सगे भाइयों के शव, मां पर दोनों बच्चों की हत्या का आरोप

UP News: यूपी के गाजीपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मां ने ही अपने दो बेटों की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रजहटी गांव की है। जहां मां ने ही अपने दो बेटों की हत्या कर दी है। पति की दूसरी शादी से नाराज चल रही महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया और अपने दो बच्चों के सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। घर के बन्द कमरे में दोनों सगे भाइयों के शव मिले। कमरे के अंदर बिस्तर पर लहूलुहान हालत में दोनों बच्चों के शव मिले। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दोनों बेटों की हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश भी की।

पूरी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के रजहटी गांव में रहने वाली पूजा राजभर का पति अर्जुन राजभर मुंबई में रहता है। जहां उसने किसी दूसरी। महिला से शादी कर ली है। पूजा अपने सास ससुर, दो बेटों और एक बेटी के साथ गांव में रहती है। पति की दूसरी शादिनके चलते पूजा लगातार अवसाद में रह रही थी। इसी दौरान उसने खौफनाक कदम उठाया और अपने दो बेटों 14 वर्षीय करन और 12 वर्षीय आर्यन की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि उसने बच्चों को पहले खाने में कोई दवा मिलाकर दी और बच्चों के बेहोश हो जाने पर किसी भारी चीज से सिर में मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चों की हत्या के बाद मां ने भी आत्महत्या की कोशिश की,लेकिन नाकाम होने पर उसने बच्चों के शवों को कमरे को ताला लगाकर बन्द कर दिया। बच्चों के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कमरे को खुलवाने पर दोनों बच्चों के शव लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े मिले।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में मां पर ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर ब्लेड से हमला करने का आरोप, मासूम गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां पर अपने ही ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर तेजधार ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मिला। समय रहते पुलिस और डॉक्टरों की मदद से बच्चे की जान बच गई है। फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

नेपाल की बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोले गए; कई जिलों में बढ़ी निगरानी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बुधवार को नेपाल से बाढ़ का पानी गंडक नदी में पहुंचने के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast