
नई दिल्ली: आज के समय में ज्यादातर लोग अपना बिजनेस करना पसंद करते हैं हालांकि बिजनेस शुरू करने के लिए पहले आपको पैसे लगाने पड़ता हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शुरू करने के लिए आपको केवल 10 हजार रूपये की जरूरत होगी जो किसी भी इंसान के लिए आसान से लगाया जा सकते हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं स्टेशनरी के बिजनेस की। पूरे साल स्टेशनरी के सामानों की जबरदस्त मांग रहती है। इसलिए इस कारोबार में ग्रोथ की संभावनाएं भी अधिक हैं। आप कम रूपये निवेश कर इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है। बता दें किस्कूल-कॉलेजों के बाहर मौजूद स्टेशनरी की दुकानों पर हर वक्त भारी भीड़ देखने को मिलती है। पेन, पेंसिल, नोटपैड वगैरह स्टेशनरी के आइटम हैं। इनकी डिमांड कभी कम होने वाली नहीं है।
अगर आप स्टेशनरी की दुकान खोलने जा रहे हैं, तो आपको 'शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट' तहत रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए 300से 400स्क्वायर मीटर जगह की जरूरत पड़ेगी। स्टेशनरी के बिजनेस को कम रूपये के साथ भी खोला जा सकता है।दुकान खोलने के लिए आपको कम से कम 50से 60हजार रुपये की जरूरत पड़ेगी। आप इससे कम खर्चे में भी सीमित प्रोडक्ट्स के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें कि स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आस-पास की जगह को ही चुनें।
Leave a comment