
Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली में पानी की कमी को जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठीं थी अब वहीं उन्होंने अनशन खत्म कर लिया है। दरअसल, बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी जिसके बाद उनको लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब उनका अनशन खत्म हो गया है।
आम आदमी पार्टी के सांसद सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उन्हें हड़ताल तोड़ने के लिए कह रहे थे। बीती रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। LNJP और अपोलो अस्पताल में उनका ब्लड सैंपल चेक कराया गया। संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आतिशी का शुगर लेवल 43 आया। जिसके बाद शुगर लेवल 36 पहुंच गया।
‘भूख हड़ताल रोकी जा रही’
डॉक्टरों ने कहा कि उनके साथ कोई भी बड़ी घटना हो सकती है यहां तक कि उनका जीवन भी जा सकता है। जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय सिंह ने कहा कि आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रोकी जा रही है लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पीएम को भी लिख रहे हैं। इसके साथ ही उनसे दिल्ली के हक का पानी हरियाणा से दिलवानें का अनुरोध करेंगे। आप के सांसद ने कहा कि दिल्ली में मौसम ठीक हुआ है, बारिश भी हुई है, 10 MGD पानी बढ़ा है आगे स्तिथि बेहतर होगी। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि पार्टी विपक्षी दलों के साथ मिलकर संसद पानी का मुद्दा उठाएगी।
5 दिन से भूख हड़ताल पर थीं आतिशी
बता दें, दिल्ली की जलमंत्री और आप नेता आतिशी बीते 5 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर थी। उनकी ये मांग थी कि दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी दिया जाए। 623 MGD पानी दिल्ली को मिलना चाहिए 100 MGD पानी लगातार कम आ रहा था। यही कारण है कि आतिशी ने अनशन पर जाने का फैसला किया था।
Leave a comment