Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में सुबह-सुबह मुठभेड़, असद गैंग के 3 खतरनाक बदमाशों का एनकाउंटर, बाल-बाल बचे एसआई

Delhi News: दिल्ली में सुबह-सुबह मुठभेड़, असद गैंग के 3 खतरनाक बदमाशों का एनकाउंटर, बाल-बाल बचे एसआई

Delhi News: दिल्ली के उस्मानपुर में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि मेरठ के असद गैंग का लीडर अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। जैसे ही तीनों बदमाश बाइक पर आते दिखे, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए चैलेंज किया। खुद को पुलिस से घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम ने तीनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। बदमाशों की एक गोली एक SI को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आसपाल के लोगों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई को मामूली चोट आई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर वापस भेज दिया गया। बदमाशों की पहचान हो गई है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान असद (25 वर्ष), फैजान (22 वर्ष) और शाहिद (28 वर्ष) के रूप में हुई है। असद गैंग का सरगना असद मेरठ के एक बड़े अपराधी परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों मेरठ में एक साल पहले हुई एक हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें