
HARYANA NEWS: इन दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पशु मेला चल रहा है। मेले में एक झोटा जिसका नाम ‘विधायक’है, वह इस साल मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह विशेष झोटा मेले में लोगों और पशुपालकों की नजरों का सबसे बड़ा केंद्र रहा है क्योंकि यह पशु प्रतियोगिताओं में 21 बार जीत हासिल कर चुका है और इसकी कीमत लग्जरी कारों से भी अधिक बताई जा रही है। बता दें कि इस झोटे की कीमत आपको हैरान कर दी। इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई गई है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
इस मेले में विधायक ने दो प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज का अपना लोहा मनवाया है। साथ ही इसे 2.51 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है। इसके अलावा मुर्रा वयस्क वर्ग में भी इसने पहला स्थान हासिल कर 51 हजार रुपये का इनाम जीता। विधायक की प्रतिभा की सीएम नायब सैनी ने भी सराहना की है। बता दें कि पानीपत के डीडवाड़ी गांव में पद्मश्री सम्मानित पशुपालक नरेंद्र सिंह ने ‘विधायक’के मालिक है। उन्होंने बताया कि विधायक ने पहले कई राज्यों जैसे बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुकाबलों में लगातार पहला स्थान जीता है। इसी वजह से यह झोटा प्रति-दर्शक उत्साह और चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुरुक्षेत्र में मेले का आयोजन किया गया
कार्यक्रम आयोजन स्थल कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड पर पशुपालन विभाग और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय मेले में 1500 से अधिक श्रेष्ठ पशु गाय, भैंस, झोटा, ऊंट और घोड़े के विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं के लिए आए हैं। मेले का उद्देश्य केवल पशुओं की प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे पशुपालकों को वैज्ञानिक और आधुनिक तरीकों की जानकारी देना, उनके उत्पादक क्षमता को बढ़ाना और राज्य के डेयरी तथा डेयरी उद्योग को मजबूती प्रदान करना भी है।
सरकार द्वारा मेले में विशेष तकनीकी सहायता, पुरस्कार, और व्यावसायिक मंच भी प्रदान किया गया है, जिससे छोटे तथा बड़े पशुपालक आकांक्षी और अनुभवी दोनों ही अपने पशुओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजन पशुपालन उद्योग में नवाचार, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Leave a comment