Search KhabarFast

Press ESC to close

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा मौत केस में 16 दिन बाद नया मोड़, FSL रिपोर्ट से खुल सकता है राज

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा मौत केस में 16 दिन बाद नया मोड़, FSL रिपोर्ट से खुल सकता है राज

Sadhvi Prem Baisa Case: राजस्थान के जोधपुर में प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मौत के 16दिनों बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विसरा जांच रिपोर्ट गुरुवार देर शाम जोधपुर पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई। जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के जहर या विषाक्त पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे जहर से मौत की अफवाहें और अटकलें खारिज हो गई हैं। अब मौत का असली कारण मेडिकल बोर्ड के विश्लेषण से सामने आएगा।

बता दें, 25वर्षीय साध्वी प्रेम बाईसा की मौत 28जनवरी 2026को पाल गांव के आरती नगर स्थित आश्रम में हुई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें प्रेक्षा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बुखार के कारण कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद हालत गंभीर हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का स्पष्ट कारण नहीं निकला था, जिसके बाद पुलिस ने 9सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की थी। SIT ने आश्रम का निरीक्षण किया, 48से ज्यादा लोगों से पूछताछ की, 500पेज से ज्यादा जांच नोट तैयार किए और 40से ज्यादा मोबाइल कॉल रिकॉर्ड चेक किए।

FSL रिपोर्ट के बाद आगे क्या?

FSL रिपोर्ट में जहर न मिलने से मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पहले यह रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान मिली, जो डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल को यह FSL रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद रिपोर्ट SIT प्रमुख एसीपी छवी शर्मा के पास पहुंची जिसके बाद रिपोर्ट को तुरंत मेडिकल बोर्ड को भेज दिया गया है, जहां डॉक्टर पोस्टमार्टम, मेडिकल हिस्ट्री और अन्य रिपोर्ट्स का विश्लेषण कर अंतिम कारण बताएंगे। संभावना है कि 24घंटे के अंदर मेडिकल बोर्ड की राय आ सकती है।

पुलिस ने जांच को सभी एंगल से आगे बढ़ाया है, लेकिन फिलहाल कोई आपराधिक साजिश या फाउल प्ले की पुष्टि नहीं हुई है। भक्तों और संत समाज में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और तेजी से चल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

POCSO में फंसाने की धमकी देकर प्रिंसिपल से 7 लाख ऐंठे, ‘रील स्टार’ पुलिसकर्मी समेत 3 पर केस दर्ज

POCSO Threat Case Pune Police: पुणे पुलिस से वर्दी की बदनामी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर 'रील स्टार' के नाम से मशहूर दामिनी स्क्वॉड की महिला कॉन्स्टेबल सोनाली हिंगे समेत तीन पुलिसकर्मियों पर 55 वर्षीय पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल से 7 लाख रुपये की उगाही करने का गंभीर आरोप लगा है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast