Search KhabarFast

Press ESC to close

9 घंटे की नौकरी...फिर बनीं IAS, बिहार की बेटी ने बताया UPSC की तैयारी का सक्सेस मंत्र

9 घंटे की नौकरी...फिर बनीं IAS, बिहार की बेटी ने बताया UPSC की तैयारी का सक्सेस मंत्र

IAS Shweta Bharti: कई लोग मानते हैं कि UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के लिए नौकरी छोड़नी पड़ती है, महंगे कोचिंग क्लासेस जॉइन करने पड़ते हैं और रोजाना 12-14घंटे पढ़ाई करनी होती है। लेकिन बिहार की बेटी श्वेता भारती ने इस मानसिकता को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है। उन्होंने 9घंटे की प्राइवेट जॉब करते हुए, बिना किसी कोचिंग के और सेल्फ-स्टडी के दम पर UPSC CSI 2021में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 356हासिल की और IAS अधिकारी बनीं। उनकी यह प्रेरणादायक सफलता आज लाखों युवाओं के लिए मिसाल है।

कौन हैं श्वेता भारती?

बता दें, श्वेता भारती बिहार के नालंदा जिले के राजगीर बाजार से ताल्लुक रखती हैं। बचपन से ही पढ़ाई में सबसे आगे रहीं। उन्होंने पटना के ईशान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्हें विप्रो कंपनी में जॉब मिल गई, जहां वे रोजाना 9घंटे की डिमांडिंग कॉरपोरेट जॉब करती थीं। परिवार की जिम्मेदारियों के कारण नौकरी छोड़ना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि जॉब के साथ-साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।

9घंटे का ऑफिस, रात में पढ़ाई

दिन में ऑफिस, शाम और रात में पढ़ाई, बस यही उनका रोजाना का रूटीन बन गया। उन्होंने कोचिंग नहीं ली, बल्कि सेल्फ-स्टडी पर फोकस किया। सोशल मीडिया, अनावश्यक मनोरंजन से दूरी बनाई। समय का बेहद स्मार्ट इस्तेमाल किया, ऑफिस के बाद थकान के बावजूद रातों को पढ़ाई के लिए समर्पित किया। उनका गोल्डन रूल था: डिसिप्लिन, कंसिस्टेंसी और फोकस। उनका मानना हैं कि लंबे घंटे पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है सही दिशा में लगातार प्रयास और ध्यान भटकाने से बचना।

इससे पहले भी श्वेता ने अपनी मेहनत का कमाल दिखाया था। उन्होंने BPSC (बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन) 65वीं परीक्षा में 65वां रैंक हासिल किया और वेस्ट चंपारण में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर के रूप में सेवा दी। लेकिन उनका सपना IAS बनने का था, इसलिए उन्होंने UPSC पर फोकस बढ़ाया। 2021 में उनकी मेहनत रंग लाई और वे IAS बनीं। वर्तमान में वे बिहार के भागलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात हैं, जहां जनसेवा में अपना योगदान दे रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, दो छात्रों ने किया स्टेट टॉप, ऐसे चेक करें नतीजें

10th Result Decleared:बिहार बोर्ड ने रविवार यानी 29मार्च को 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम का ऐलान कर दिया। इस बार कुल 15, 10, 928छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

Punjab School SMS Alert System: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में उपस्थिति की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रियल-टाइम SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1अप्रैल 2026से पूरे राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हो जाएगी।

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast