Search KhabarFast

Press ESC to close

यात्रियों की बल्ले-बल्ले! नए टोल नियम से घटेगा सफर का खर्च, 15 फरवरी से लागू होगा नया नियम

यात्रियों की बल्ले-बल्ले! नए टोल नियम से घटेगा सफर का खर्च, 15 फरवरी से लागू होगा नया नियम

नई दिल्लीदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने टोल वसूली व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 15 फरवरी से नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इन नियमों के लागू होने के बाद लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को टोल शुल्क में राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, नए नियमों के तहत टोल प्लाज़ा पर भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया जाएगा। इससे न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। बताया जा रहा है कि जिन वाहन चालकों के पास वैध फास्टैग है और जो निर्धारित शर्तों का पालन करते हैं, उन्हें विशेष छूट या संशोधित दरों का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, स्थानीय निवासियों और रोजाना अप-डाउन करने वालों को भी राहत देने पर जोर दिया गया है।

क्या है नया निमय

सरकार ने नेशनल हाईवे फीस (दर निर्धारण और वसूली) नियम, 2008 में संशोधन किया है, जो 15 फ़रवरी 2026 से लागू हो जाएगा। अब वही टोल देना होगा जो एक्सप्रेसवे पूरा नहीं खुला है। अगर कोई राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू नहीं हैऔर केवल कुछ हिस्से ही खुले हैं, तो यात्रियों से उस खुले हिस्से के लिए कम टोल दर ली जाएगी।वहीं दर जो सामान्य नेशनल हाईवे पर होती है। पहले नियम के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर टोल 25% ज्यादा होता था, भले ही वह पूरा खुला न हो,  क्योंकि एक्सप्रेसवे तेज और बेहतर सुविधा देता है। पर अब अधूरे हिस्सों पर इतनी ज्यादा दर नहीं लगेगी।

लोगों को होगा फायदा

सरकार का कहना है कि यह कदम आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, नए टोल नियमों से राजस्व प्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से एक्सप्रेसवे पर यात्रा पहले से अधिक किफायती और सुगम हो सकती है। अब 15 फरवरी से इन नए नियमों के लागू होने के बाद ही इसका वास्तविक असर साफ दिखाई देगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें