Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 7 नवंबर को इन रूटों पर मिल सकता है जाम

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 7 नवंबर को इन रूटों पर मिल सकता है जाम

Delhi Traffic Restrictions: दिल्ली के कई रूटों पर 7 नवंबर को जाम मिल सकता है। शुक्रवार को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर दिल्ली में पद यात्रा करेंगे। उनकी ये यात्रा सुबह 11 बजे से छतरपुर स्थित आध्या कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा में 50,000 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल सकती है। इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

एडवाइजरी के अनुसार, कई रूटों पर हल्के मोटर वाहन (LMV) और निजी वाहनों की आवाजाही को कंट्रोल या डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों के आवागमन पर रोक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक छतरपुर स्थित वाई-पॉइंट से एसएसएन मार्ग पर डेरा मोड़ तक जारी रहेगी। ये डायवर्जन वाई-पॉइंट, छतरपुर से एसएसएन मार्ग पर डेरा मोड़ तक सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा। वहीं, सीडीआर चौक से वाई-पॉइंट, छतरपुर और इसके विपरीत सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा, डेरा मोड़ से वाई-पॉइंट, छतरपुर और इसके विपरीत सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगाी। जीर खोड़ से डेरा मोड़ और इसके विपरीत 7 नवंबर को दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे और 8 नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक डायवर्जन जारी रहेगा।

इन गाड़ियों को मिलेगी अनुमति

इस डायवर्जन को लेकर पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं सहित सभी आपातकालीन वाहनों को आपातकालीन ड्यूटी पर जाते समय प्रतिबंधित सड़कों पर प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, ऐसे वाहनों को असुविधा से बचने के लिए 7 नवंबर को प्रभावित हिस्सों से बचने की सलाह दी जाती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 28 July 2026: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 28 July 2026: इन दिनों पूरे देश में मानसून ने कोहराम मचा रखा है। गुजरात और असम में बाढ़ की वजह से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ की वजह से हजारों की संख्या में लोग अब असम से पलायन कर रह हैं। इस बीच मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ा देने वाला अलर्ट जारी किया है। IMD ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Jammu & Kashmir News: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, दर्जनों श्रद्धालु हुए घायल; ITBP-CRPF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुंड क्षेत्र के हरिगानीवान स्थित S-मोड पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast