Search KhabarFast

Press ESC to close

स्पीकर ओम बिरला की सदन में वापसी, ओम बिरला ने संसद में वापसी के साथ दिया संदेश

स्पीकर ओम बिरला की सदन में वापसी, ओम बिरला ने संसद में वापसी के साथ दिया संदेश

Parliament Budget Session: विपक्ष द्वारा लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला चेयर पर वापस आ गए हैं। वापस आते ही उन्होंने सदन को संबोधित किया। ओम बिरला ने कहा कि, आजाद भारत के संसदीय इतिहास में तीसरी बार लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मैंने हमेशा यह पक्का करने की कोशिश की है कि सदन में हर सदस्य नियमों और प्रक्रियाओं के अंदर मुद्दों पर अपनी राय रखे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "चाहे सदन के नेता हो या विपक्ष के नेता या कोई भी मंत्री, सभी को नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार सदन में बोलने का अधिकार है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि विपक्ष के नेता हमेशा बाकियों से ऊपर रहे हैं और किसी भी विषय पर बोल सकता है, किसी को यह विशेष अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में पिछले दो दिनों में 12 घंटे से अधिक बहस हुई, ताकि सभी सदस्यों के विचार और चिंताएं सामने आ सकें। उन्होंने कहा "यह सदन 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यहां हर सांसद अपनी जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं के साथ आता है। मैंने हमेशा कोशिश की कि हर सांसद नियमों के तहत अपनी बात रखे। मैं हर उस सांसद को बोलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता रहा जो कम बोलते थे, क्योंकि बोलने से लोकतंत्र का संकल्प मजबूत होता है।

यह लोकतंत्र की महान भावना का प्रतिनिधि है- स्पीकर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा ने कहा कि पिछले दो दिन में सभी सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना गया। हर सदस्य का आभारी हूं, चाहे वे आलोचक ही क्यों न रहे हों। यही विशेषता है कि यहां हर आवाज सुनी जाती है। यह आसन किसी व्यक्ति का नहीं है, यह लोकतंत्र की महान भावना का प्रतिनिधि है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें