DELHI CRIME: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तिलक नगर से दो, मायापुरी से तीन वाहन चोर गिरफ्तार

DELHI CRIME: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तिलक नगर से दो, मायापुरी से तीन वाहन चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की. छापेमारी कर पुलिस ने कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. तिलक नगर इलाके से दिल्ली ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है. दूसरी तरफ मायापुरी से तीन सक्रिय चोरों को गिरफ्तार किया है.

राजधानी दिल्ली के तिलक इलाके में चोरी वारदात लगातार बढ़ती जा रही थी. इसके देखते हुए इलाके के थानें में एक टीम तैयार की गई. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी का नाम इरफान, वहीं दूसरे का नाम ईशु बताया गया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के पास चोरी के कुछ सामान के साथ, एक एलईडी, 3 मोबाइल, दो एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ चोरी एक स्कूटी भी बरामद की है.

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूग्राम में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी दिल्ली से महंगी बाइकों की चोरी करते थे. पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम सरवन और दूसरे का शेख इरशाद बताया है. दोनों बाइकों की चोरी कर उसे अपने साथी इमरान को बेच देते थे. पुलिस ने इमरान को हरियाणा के नुहू जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों के पास चोरी की 3 मोटरसाइकिल भी बरामद की.  

 

Leave a comment