
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की। छापेमारी कर पुलिस ने कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के नारायणा इलाके में एक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि ड्रग्स में शामिल तीन स्थानीय लोगों ने उसे पीटा और उसका मोबाइल फोन और 1500 रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच के दौरान टीम ने आरोपी व्यक्तियों की उनके आवास पर तलाश की लेकिन सभी आरोपी फरार पाए गए। जांच करते हुए यह बात सामने आई कि इंस्टाग्राम पर KKC (KUTI KAMINI CHIZ) नाम से एक ग्रुप ऑपरेट करता है। इंस्टाग्राम ग्रुप विनय मदनगीर द्वारा बनाया गया था, जिनकी एक साल पहले मृत्यु हो गई थी, लेकिन सदस्य अभी भी सक्रिय हैं और अजय राणा अन्नू नाम का एक व्यक्ति अब समूह का संचालन कर रहा है। नए तथ्य सामने आने के बाद कुछ गुप्त मुखबिरों को इंस्टाग्राम ग्रुप के बारे में बताया गया और ग्रुप के सदस्यों को खोजने का निर्देश दिया गया.
इसके बाद 6 फरवरी को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी कार्तिक और कुलदीप पास के इलाके में देखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के साथ आस-पास के इलाके में तलाशी ली और सत्य पार्क, नरैना पहुंची जहां शिकायतकर्ता ने कथित व्यक्तियों को पहचान लिया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को काबू कर लिया। इसके अलावा, इंस्टाग्राम ग्रुप के अन्य सदस्य यानी एक सीसीएल और भीमू और अजय राणा (अन्नू) को गिरफ्तार किया गया।
Leave a comment