DELHI CRIME: दिल्ली पुलिस ने दो शराब तस्कर के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

DELHI CRIME:  दिल्ली पुलिस ने दो शराब तस्कर के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की. छापेमारी कर पुलिस ने कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. विकास पुरी इलाके में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.

विकास पुरी इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पार्टी इंद्रा गांधी कॉलेज, शंकर गार्डन, विकासपुरी के पास पहुंची, टीम को एक कार में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले. उन्होंने तुरंत उन्हें रुकने का कहा गया. लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की. वहीं पुलिस ने मुस्तैदी के कारण उन्हें काबू किया गया और उन्हें पकड़ लिया गया. चेकिंग के दौरान टीम को कार में हरियाणा में बनी देसी शराब मिली.

वहीं दूसरी तरफ शाम करीब साढ़े छह बजे जब टीम विकास पुरी के पास पहुंची तो देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति पानी की मोटर चुराने की कोशिश कर रहा है. पुलिस कर्मियों को देख उसने भागने का प्रयास किया. लेकिन कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण वह काबू में आ गया और उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मोहम्मद राज उर्फ ​​राजू के रूप में हुई

Leave a comment