
Prithvi Shaw Sold To Delhi: पृथ्वी शॉ को कभी भारत का अगला सचिन तेंदुलकर कहा जाने लगा था। उन्होंने मात्र 18 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में डेब्यू किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोका। उसके बाद ये कयास लगने लगे थे कि अब ये पीछे मुड़कर नहीं देखेगा लेकिन, समय का चक्र ऐसा पलटा कि टीम इंडिया से छुट्टी तो हुई ही। साथ में आईपीएल में भी खेलने के लाले पड़ गए। हालांकि, दिल्ली ने अब उन्हें 75 लाख में खरीद लिया है।
दुबई में आयोजित हुए मिनी आईपीएल ऑक्शन में जब पृथ्वी शॉ पर शुरुआत के दो बार में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। तब अंत में शॉ की पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने दरियादिली दिखाते हुए उनको 75 लाख में खरीद लिया।
क्या बोले पृथ्वी शॉ
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खरीदे जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। पोस्ट में उन्होंने अक्षर पटेल के साथ सेल्फी वाली फोटो डाली और कैप्शन में लिखा-अपने परिवार में वापसी। इसके साथ ही उन्होंने पिछली पोस्ट को डिलीट कर दिया। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है।
पृथ्वी शॉ का करियर
26 साल के पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 5 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं। 25 जुलाई 2021 को उन्होंने आखिरी बार टी20 मै खेला था। जिसके बाद उन्हें फिर कभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। पृथ्वी शॉ ने 2018 से अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच खेला है। इस दौरान उन्होंने 1892 रन बनाए हैं। उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं।
Leave a comment