
miracle happened in delhi: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...ये कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। बता दें कि दिल्ली में एक डेढ़ साल का बच्चा 15 मिनट तक साबुन के पानी से भरी वॉशिंग मशीन में गिरा रहा और डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और बच्चे को जिंदा घोषित कर दिया। इस मामले को कोई चमत्कार से कम नहीं कहा जा रहा है।
दिल्ली में हुआ चमत्कार
दरअसल दिल्ली में एक डेढ़ साल का बच्चा साबुन के पानी से भरे वॉशिंग मशीन में गिर गया और लगभग 15 मिनट तक वहां पड़ा रहा। इसके बाद वह सात दिन कोमा और वेंटिलेटर में रहा, फिर 12 दिन वार्ड में रहने के बाद अब वह घर जा चुका है। अब बच्चा सही तरह से व्यवहार कर रहा है और ठीक से चल भी पा रहा है।उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। धीरे-धीरे वह अपनी मां को पहचानने लगा फिर उसका वेंटिलेटर हटा दिया गया। वह बच्चों के आईसीयू में सात दिन तक रहा फिर उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया जहां वह 12 दिन रहा। बच्चे के दिमाग सीटी स्कैन भी कराया गया जिसमें फिलहाल कोई क्षति नहीं मिली है।
डॉक्टरों बताई बच्चे की हालत
इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि जब उसे लाया गया तो वह बेहोश था, ठंडा पड़ चुका था और सांस लेने में भी तकलीफ थी। यही नहीं उसका शरीर नीला पड़ गया था, दिल की धड़कने धीमी थीं और कोई बीपी या पल्स नहीं थी। उसे केमिकल निमोनिया भी हो गया था जिसमें फेफड़ों में जलन होती है या सांस लेने में तकलीफ होती है। इससे उसे बैक्टीरियल नीमोनिया भी हो गया। इसके बाद उसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन भी हो गया था।
Leave a comment