Republic Day 2025: 6 लेयर की सिक्योरिटी के साथ 15 हजार जवानों की तैनती, गणतंत्र दिवस पर किले में तब्दील हुई दिल्ली

Republic Day 2025: 6 लेयर की सिक्योरिटी के साथ 15 हजार जवानों की तैनती, गणतंत्र दिवस पर किले में तब्दील हुई दिल्ली

Republic Day Parade 2025 Security: 26जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने जा रहा है। इसे लेकर हर तरह की तैयारियां भी की गई हैं। इस बार देश की राजधानी पूरी तरह से चाक-चौबंद सुरक्षा के घेरे में होगी। बता दें, दिल्ली पुलिस ने 6लेयर की सुरक्षा का बंदोबस्त किया है। इसके साथ ही 15हजार पुलिसकर्मी सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास तैनात रहेंगे।

इसके अलावा हर जगह सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम बनाया गया है। AI टेक्नोलॉजी से लैस 100से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। परेड के रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी के साथ वाहनों की जांच, तलाशी भी की जाएगी।

गणतंत्र दिवस दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार,  नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP), देवेश कुमार महला का कहना है 'हमने 26जनवरी के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की है। इसी के साथ वाहनों की छह-स्तरीय जांच और तलाशी की व्यवस्था की है। इन कैमरों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो संदिग्ध अपराधियों की पहचान करने में मदद करेगा।'

उन्होंने आगे बताया 'नई दिल्ली में 7000से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। 8-9ब्रीफिंग और रिहर्सल हो चुके हैं। हम किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अलग-अलग लोकेशन पर हमारे कंट्रोल रूम भी हैं।'

VIP सुरक्षा की क्या है तैयारियां?

VIP सुरक्षा के बारे में डीसीपी महला ने बताया कि प्रोग्राम में शामिल होने वाले VIP और विदेशी मेहमानों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों के लिए कई जगहें बनाई गई है। जहां सिक्योरिटी लेवल काफी टाइट है।

दिल्ली पुलिस ने की लोगों से अपील

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस बार कर्तव्य पथ पर करीब एक लाख लोग परेड देखने आएंगे। इसलिए मेरी सबसे अपील है कि आपको कई लेवल की सिक्योरिटी से गुजरना पड़ सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी असुविधा भी हो सकती है। लेकिन आप पुलिस को सहयोग करें। हम आपकी सुरक्षा के लिए ही तैनात हैं। जो भी प्रतिबंधित चीजे हैं, उन्हें साथ लेकर ना आए।

Leave a comment