Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

Delhi News: करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

Gaffar Market Fire: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। करोलबाग स्थित प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट में सोमवार दोपहर एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।

गफ्फार मार्केट में लगी आग

दरअसल, दिल्ली दमकल सेवा (DFS) को दोपहर करीब 12:04 बजे गफ्फार मार्केट में एक दुकान से आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और दमकल को कॉल किया। चार दमकल वाहन कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। DFS के अधिकारियों ने बताया कि आग मुख्य रूप से एक दुकान तक सीमित रही और सभी सुरक्षित है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात, ₹165 करोड़ की 54 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद चम्पावत में ₹165.68 करोड़ की लागत की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹16,567.56 लाख की लागत की 21 योजनाओं का लोकार्पण तथा 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े, एयर इंडिया ने 3 शहरों की उड़ानें रोकीं, 30 नवंबर तक नहीं उड़ेंगे विमान

Air India Flight Cancelled: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी दिखने लगा है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन बड़े शहरों के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द कर दी हैं।

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से हैक हो सकता है अकाउंट, I4C ने जारी की साइबर सुरक्षा चेतावनी

Whatsapp Wev Alert: WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम चेतावनी जारी की गई है। भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने आगाह किया है कि पहले से लॉगिन WhatsApp Web सेशन का गलत इस्तेमाल कर किसी के अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच बनाई जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast